फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शकों पर नहीं चल रहा 'ओ रोमियो' का जादू, जानें शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की फिल्म का 13वें दिन का कलेक्शन

Wed, 25 Feb 2026 10:39 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

O Romeo Day 13 Box Office Collection: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानें आज इस फिल्म ने 13वें दिन कितने का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
ओ रोमियो - फोटो : अमर उजाला
एक्शन फिल्म के अलावा 'हैदर', 'रंगून' और अब 'ओ रोमियो' में एक साथ काम कर चुके हैं विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर। 'ओ रोमियो' विशाल और शाहिद की एक साथ चौथी फिल्म है। ‘ओ रोमियो’ की रिलीज को आज पूरे 13 दिन हो चुके हैं। जानें आज 13वें दिन फिल्म ने कितने का कारोबार किया है।
विज्ञापन

2 of 5
ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
'ओ रोमियो' का पहले हफ्ते का कलेक्शन
  • पहला दिन- 8.5 करोड़ रुपये 
  • दूसरा दिन- 12.65 करोड़ रुपये 
  • तीसरा दिन- 9 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन- 4.85 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन- 5.35 करोड़ रुपये
  • छठा दिन- 3.65 करोड़ रुपये
  • सातवां दिन- 3.1 करोड़ रुपये
  • पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन- 47.1 करोड़ रुपये
विज्ञापन

3 of 5
ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
'ओ रोमियो' का बाकी दिनों का कलेक्शन
  • 8वें दिन- 2.15 करोड़ रुपये
  • 9वें दिन- 3.4 करोड़ रुपये
  • 10वें दिन- 3.15 करोड़ रुपये
  • 11वें दिन- 1.6 करोड़ रुपये
  • 12वें दिन- 1.65 करोड़ रुपये

4 of 5
ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
'ओ रोमियो' का 13वें दिन का कलेक्शन
निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' की रिलीज को आज पूरे 13 दिन हो चुके हैं। आज 13वें दिन 'ओ रोमियो' ने 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म ने अब तक कुल 60.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
'ओ रोमियो' की कहानी और स्टार कास्ट
'ओ रोमियो' फिल्म हसीन उस्तारा की कहानी है, जिसका किरदार शाहिद कपूर ने निभाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह गैंगस्टर हुसैन उस्तारा के जीवन पर आधारित है। शाहिद कपूर एक भाड़े के हत्यारे के रूप में नजर आते हैं, जिसे अफशा से प्यार हो जाता है, जिसका किरदार तृप्ति डिमरी ने निभाया है। फिल्म में दर्शकों को भरपूर एक्शन और रोमांस का तड़का देखने को मिल रहा है। इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म को विशाल भारद्वाज ने लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी ने अहम भूमिका निभाई है। नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल जैसे कलाकार सहायक भूमिका में नजर आए, जबकि विक्रांत मैसी एक विशेष भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें: क्यों फोटो के लिए मना नहीं करते आमिर? वजह बताते हुए बाेले- 'कई घंटे इंतजार करते हैं..खाने को नहीं मिलता.. '
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें