फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triptii Dimri: मोमज के लिए क्रेजी हैं तृप्ति डिमरी, यकीन नहीं तो देखें यह वायरल वीडियो

Thu, 01 May 2025 09:34 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: तृप्ति डिमरी ने इस वीडियो के जरिए साबित कर दिया कि अगर आपको दो प्लेट मोमज खाने हैं, तो इसके लिए आपको क्या करना चाहिए। यह वीडियो अब सेलेब्स और प्रशंसकों के बीच जमकर वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
1 of 6
मोमज के लिए क्रेजी हैं तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी का एक वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जिसे सेलेब्स से लेकर फैंस भी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में तृप्ति कड़ी कसरत करती नजर आ रही हैं और उनका कहना है कि मोमोज खाने हैं, तो पसीना बहाने के लिए तैयार रहो...
 
विज्ञापन

2 of 6
तृप्ति ने फैंस को बताया कि मोमोज खाने के लिए उन्हें क्या करना पड़ता है - फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
तृप्ति डिमरी ने मोमोज के लिए जबरदस्त वर्कआउट किया और जमकर कैलोरी बर्न की। इस वीडियो में तृप्ति अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो अब फैंस के बीच सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


 
विज्ञापन

3 of 6
तृप्ति ने दो प्लेट मोमोज के लिए बहाया पसीना - फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
तृप्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फिटनेट का एक शानदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दो प्लेट मोमज खाने के लिए तगड़ी एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो पर लिखा है, 'जब आपको पता चलता है कि यह सब दो प्लेट मोमोज के लिए करना पड़ रहा है'
 

4 of 6
तृप्ति डिमरी का खास अंदाज - फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
तृप्ति ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'यह फिटनेस प्लान में नहीं था...'। तृप्ति के इस कमेंट के बाद अभिनेत्री अलाया एफ ने उनके इस वीडियो पर कमेंट करते लिखा, 'हाहाहाहाहाहा मुझे ये पसंद है।' अलाया के अलावा अभिनेता करण वाही ने स्माइली वाले हंसी के इमोजी बनाए।
विज्ञापन

5 of 6
तृप्ति डिमरी का वीडियो वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
तृप्ति के इस वीडियो पर फैंस ने भी जमकर कमेंट किए। एक फैन ने लिखा, 'मोमो-राक्षस हमारे पास है', एक और फैन ने लिखा, 'हां, मोमोज के लिए कुछ भी', एक और फैन ने लिखा, 'एक्सरसाइज करते हुए भी इतनी प्यारी तृप्ति', एक और फैन ने लिखा, 'जैसे कि आप केवल 2 प्लेट खाते हैं', एक और फैन ने लिखा, 'मोमो तो ठीक है 1 समोसा खाया था उसके लिए डबल वर्कआउट करवा दिया ', एक और फैन ने लिखा, 'फिटनेस फ्रीक', एक और फैन ने लिखा, 'और बगल में रखी चटनी'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तृप्ति डिमरी ने की जबरदस्त एक्सरसाइज - फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
तृप्ति ने इस वीडियो में मेडिसिन बॉल टैप के साथ प्लैंक, डम्बल के साथ तितली आसन, संतुलित विभाजन, मेंढक छलांग और पशु-प्रेरित चाल में एक्सरसाइज की है, जो उनके शरीर के हर हिस्से को ताकत, लचीला और सहनशक्ति बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें:
Manna Dey: ‘लागा चुनरी में दाग’-‘एक चतुर नार’ मन्ना डे के गीतों की जादुई दुनिया, आज भी छूती है दिलों के तार..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें