फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid 2 X Review: दर्शकों को कैसी लगी अजय देवगन की 'रेड 2'? सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

Thu, 01 May 2025 09:01 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajay Devgn Movie Raid 2: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रेड 2' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन बड़े पर्दे पर एक बार फिर भ्रष्टाचार और सत्ता के भूखे नेताओं के खिलाफ जंग लड़ते दिखे हैं। उनकी सुपरहिट फिल्म 'रेड' के सीक्वल 'रेड 2' का इंतजार खत्म अब खत्म हो चुका। आज यानी 1 मई को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।
Anushka Sharma: एक्ट्रेस बनने का ख्वाब नहीं देखा, फिर कैसे बनीं बॉलीवुड की टॉप हीरोइन, जानिए करियर जर्नी
विज्ञापन

2 of 5
रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमय पटनायक और दादाभाई की दमदार टक्कर
इस फिल्म में अजय देवगन इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक की भूमिका में लौटे हैं। फिल्म में इस बार उनका मुकाबला दमदार खलनायक दादाभाई से है, जिसे रितेश देशमुख ने बखूबी निभाया है। सोशल मीडिया पर फिल्म के पहले रिव्यू सामने आने लगे हैं। आइए जानते हैं लोगों को यह फिल्म कैसी लगी?  
Nawazuddin Siddiqui Daughter: पापा की फिल्म 'कॉस्तॉव' देखने पहुंचीं नवाजुद्दीन की बिटिया शोरा, देखें वीडियो
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म रेड 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn
लोगों को कैसी लगी फिल्म?
एक्स पर एक यूजर ने लिखा, "रेड 2  देखी। कहानी शानदार है। अजय देवगन वर्सेज रितेश देशमुख...।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "क्या मूवी है यार...पैसा वसूल।" एक और यूजर ने लिखा, "पूरी तरह से रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म। दमदार डायलॉग, इंटेंस सीन...अजय देवगन बेहतरीन फॉर्म में हैं। यह एक धमाकेदार फिल्म साबित होने वाली है।"  एक और यूजर ने लिखा, "जरूर देखें। यह पहली फिल्म से काफी अलग और रोमांचक है। अजय देवगन का रोल शानदार है और रितेश देशमुख की एक्टिंग लाजवाब है। कुल मिलाकर यह एक बेहतरीन फिल्म है।"



4 of 5
फिल्म 'रेड 2' का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब
फैंस को फिल्म से काफी उम्मीदें
अजय देवगन और रितेश देशमुख के बीच इस धमाकेदार टक्कर ने दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी 'रेड 2' साल की सबसे मनोरंजक फिल्मों में से एक होने का दम रखती है। देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेड 2 फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn
इन फिल्मों में जल्द दिखेंगे अजय देवगन
फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने किया है। पहले 'रेड 2' 15 नवंबर, 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट 1 मई, 2025 कर दी गई। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद अजय देवगन 'दे दे प्यार दे 2' और 'सन ऑफ सरदार 2' में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें