शम्मी कपूर और मधुबाला
- फोटो : फाइल फोटो
जब मैंने रेल का डिब्बा फिल्म मधुबाला के साथ की, तो वो बोलीं- तुम इतने पतले हो कि मैं तुम्हारी हीरोइन नहीं लगती हूं, कुछ और लगती हूं तुम अपना वजन बढ़ाओ। मैंने फिर वजन बढ़ाने के लिए बीयर पीना शुरू किया। मैंने जब तुमसा नहीं देखा फिल्म साइन की तो मैंने ये सोचा कि मेरी जिंदगी का आखिरी मौका था। अगर इस मौके को चूक गया तो सब गया। इसके लिए मैंने मूंछ, बाल कटवाए और अपना लुक बदला। मुझे इतना याद है कि हम पिताजी के साथ माटुंगा में जहां रहा करते थे, वहां एक डांस सैलून किस्म का हॉल था। वहां एक लड़की 20 रुपये घंटे के हिसाब से नाचना सिखाती थी। वो लड़की खूबसूरत थी। हम भी जवान थे, 19-20 की उम्र रही होगी।