फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड और टीवी की ये अभिनेत्रियां हैं प्रेग्नेंट, घर में जल्द गूंजने वाली हैं किलकारियां

Wed, 21 Oct 2020 04:46 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनुष्का शर्मा, करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड और टीवी की कई अभिनेत्रियां हैं जिनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। पिछले कुछ समय में इन सितारों ने अपने प्रशंसकों को खुशखबरी दी। जिसके बाद उन्हें लगातार बधाइयां भी मिल रही हैं। तो चलिए इसी कड़ी में बताते हैं कि कौन कौन सी अभिनेत्रियां इन दिनों प्रेग्नेंट हैं।
विज्ञापन

2 of 6
करीना कपूर, तैमूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना कपूर और सैफ अली खान ने एक बयान जारी कर बताया था कि जल्द उनका दूसरा बच्चा आने वाला है। उन्होंने कहा, ‘हमें ये एलान करते हुए खुशी हो रही है कि हम अपने घर में एक इजाफा होने की उम्मीद कर रहे हैं। आप सभी शुभचिंतकों को हमें लगातार प्यार और समर्थन देने के लिए धन्यवाद।’ करीना और सैफ के लाडले तैमूर पहले से ही फोटोग्राफर्स के पसंदीदा स्टारकिड्स में से हैं। उनके दूसरे बच्चे को लेकर प्रशंसकों के बीच भी उत्सुकता है।
विज्ञापन

3 of 6
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी - फोटो : instagram/rohitreddygoa
'नागिन' फेम अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने एक वीडियो साझा कर प्रेग्नेंसी की खबर का एलान किया था। अनीता के एलान करने से पहले से ही ऐसी खबरें आ रही थीं कि वो प्रेग्नेंट हैं लेकिन उन्होंने और उनके पति रोहित रेड्डी ने इससे इनकार कर दिया था। तमाम खबरों को सही साबित करते हुए कुछ समय बाद ही अनीता ने बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं।

4 of 6
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma
पावरफुल कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने चाहने वालों को बड़ी खुशखबरी दी। जनवरी 2021 में विराट और अनुष्का के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। बता दें कि कपल ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी स्थित आलीशान रिजॉर्ट में शादी रचाई थी।
विज्ञापन

5 of 6
जहीर खान, सागरिका घाटगे - फोटो : Instagram/sagarikaghatge
अभिनेत्री सागरिका घाटगे और भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान जल्द ही खुशखबरी सुनाने वाले हैं। रिपोर्ट्स का दावा है कि जहीर और सागरिका जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। हालांकि अब तक दंपति ने आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बताया है। जहीर खान ने साल 2017 में चक दे इंडिया फेम अभिनेत्री सागरिका घाटगे से शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमृता राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमृता राव को अपने पहले बच्चे की मां बनने में बस अब कुछ ही समय शेष है। अमृता ने बताया कि उनका नौवां महीना शुरू हो चुका है। जल्द ही वह अपने बच्चे को जन्म देंगी। अपने गर्भवती होने की बात को लगातार छुपाए रखने के लिए उन्होंने प्रशंसकों से माफी भी मांगी। अमृता ने रेडियो जॉकी अनमोल से 2016 में शादी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें