फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajol: 'यह सबकी निजी पसंद होनी चाहिए' , युवा अभिनेत्रियों द्वारा प्लास्टिक सर्जरी कराने पर काजोल की दोटूक

Wed, 05 Jul 2023 10:17 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज 'द ट्रायल' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। काजोल के फैंस लंबे समय से उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब थे। अब काफी समय के बाद उनका यह सपना पूरा हुआ है। अभिनेत्री ने हाल ही में, फिल्म इंडस्ट्री में शामिल होने वाली युवा महिला अभिनेत्रियों के लिए अपनी सलाह साझा की है और कहा कि उन्हें कभी किसी के भी दबाव में आकर काम नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

2 of 5
काजोल - फोटो : social media

वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान काजोल से पूछा गया कि इंडस्ट्री में शामिल होने वाली नई युवा अभिनेत्रियों को वह क्या सलाह देना चाहेंगी। तो इसपर काजोल ने कहा कि भगवान की बनाई गई चीज से हमें छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए। उन्होंने सबको  खास तरीके से बनाया है। अगर आपको लगता है कि भगवान ने आपको उस तरह से नहीं बनाया है, जैसा आप चाहते थे तो उसके लिए मेकअप है।

Arshad Warsi: 'जेल' देखकर दर्शकों को आएगी मुन्ना और सर्किट की याद? अरशद वारसी ने दिया यह जवाब

 
विज्ञापन

3 of 5
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल के इस जवाब पर उनसे पूछा गया कि क्या वह सर्जरी की बात कर रही हैं। तो इसपर अभिनेत्री ने कहा कि नहीं। मेकअप या सर्जरी कराना किसी भी व्यक्ति की पर्सनल चॉइस होती है।  काजोल ने कहा, ‘यह एक व्यक्तिगत पसंद होनी चाहिए। आपको ऐसा इसलिए नहीं करना चाहिए क्योंकि 25 लोगों ने आपको ऐसा करने के लिए कहा है।’

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर लॉन्च किया ब्रॉडकास्टिंग चैनल, जानें कैसे देख सकेंगे आप

4 of 5
काजोल - फोटो : social media

इंटरव्यू में आगे काजोल से पूछा गया कि क्या उन्हें भी लोगों की नकारात्मक टिप्पियों का सामना करना पड़ा है। तो इसपर अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें अक्सर काले और मोटे होने और चश्मा पहनने के लिए काफी ट्रोल किया जाता है। काजोल ने कहा, ‘ऐसी बहुत सी बातें थीं, जो लोगों द्वारा मुझे कही गई थी। इन सबके बावजूद मैं अभी भी अच्छा कर रही हूं क्योंकि मैं लोगों की बातों पर इतना ध्यान ही नहीं देती हूं।’

Kapil Sharma: 'द कपिल शर्मा इंटरनेशनल टूर' के लिए यूएस रवाना हुए कपिल, एयरपोर्ट पर देख फैंस हुए फिदा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजोल - फोटो : social media

वर्कफ्रंट की बात करें काजोल 'द गुड वाइफ' के हिंदी रूपांतरण 'द ट्रायल' में वकील की भूमिका में दिखेंगी। यह कोर्टरूम ड्रामा सीरीज 14 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी, जिसमें आठ एपिसोड होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें