शाहरुख खान, सुहाना खान
- फोटो : instagram/srkuniverse
शाहरुख खान की लाडली सुहाना जहां एक तरफ जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपनी पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही उनके खाते में दूसरी भी आ गई है। दरअसल, सुहाना खान, जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'द आर्चीज' से इंडस्ट्री में कदम रखेंगी, लेकिन यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' पर रिलीज होगी। इसका मतलब साफ है सुहाना का थिएटरिकल डेब्यू अपने पिता शाहरुख खान के साथ, सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म से करेंगी।