अभिनेत्री राजश्री देशपांडे इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'ट्रायल बाई फायर' को लेकर चर्चा में हैं। उपहार सिनेमा कांड पर बनी यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसमें राजश्री देशपांडे ने उम्दा अभिनय किया है। सीरीज की तो हर जगह तारीफ हो ही रही है, साथ ही राजश्री के अभिनय को भी लोग खूब सराह रहे हैं। बता दें कि राजश्री ने इस सीरीज के लिए अपने शरीर में काफी बदलाव किए हैं। इसके लिए उन्होंने करीब 16 किलो वजन बढ़ाया है। आखिर उन्हें ऐसा क्यों करना पड़ा, हाल ही में एक मीडिया संस्थान के साथ हुए इंटरव्यू के दौरान राजश्री ने इस बात से पर्दा उठाया।