मंगलवार को बाॅलीवुड, हॉलीवुड के अलावा भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स से जुड़ी कई खबरें चर्चा में रहीं। भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री संग एक शो में खुलेआम फ्लर्ट करते देखा गया। सोनू सूद को भी ईडी की तरफ से एक समन मिला है। इन खबरों के अलावा बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या खास हुआ? जानिए ट्रेंडिंग न्यूज अपडेट में।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
धनश्री-पवन सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम- @mxplayer
चहल की एक्स वाइफ धनश्री के साथ पवन सिंह ने किया फ्लर्ट
रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में चहल की एक्स वाइफ धनश्री और भोजपुरी एक्टर पवन सिंह बतौर प्रतियोगी नजर आ रहे हैं। हाल ही में शो के प्रोमो वीडियो में पवन सिंह धनश्री के साथ फ्लर्ट करते दिखाई दिए। पवन की इस बात पर धनश्री भी स्माइल करती हुए नजर आईं। पवन कई बार शो में धनश्री की तुलना अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड से कर बैठते हैं। शो ‘राइज एंड फाॅल’ से दोनों के डांस वीडियो भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं।
हॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर रॉबर्ट रेडफोर्ड का निधन
हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऑस्कर विनर डायरेक्टर रॉबर्ट रेडफोर्ड का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 'बुच कैसिडी एंड द सनडांस किड' और 'ऑल द प्रेसीडेंट्स मेन' जैसी हिट फिल्में उन्होंने बनाई थीं। 1970 के दशक तक वे हॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में शुमार थे। रेडफोर्ड ने अपने जीवन को केवल ग्लैमर तक सीमित नहीं रखा, वह सोशल इश्यूज पर भी बात करते थे।
संग्राम सिंह और निकिता रावल
- फोटो : इंस्टाग्राम-@sangramsingh_wrestler और @nikita_rawal
संग्राम सिंह से अफेयर पर निकिता रावल ने तोड़ी चुप्पी
पिछले कुछ दिनों से रेसलर से एक्टर बने संग्राम सिंह और एक्ट्रेस पायल रोहतगी के अलगाव की अफवाहें उड़ रही हैं। अफवाहों के हिसाब से इसकी वजह संग्राम का एक एक्ट्रेस निकिता रावल से अफेयर बताया जा रहा है। अब इस मुद्दे पर निकिता रावल ने चुप्पी तोड़ी है। वह इसे संग्राम का निजी मामला बता रही हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में इस मुद्दे पर निकिता ने खुलकर बात की है।
सोनू सूद को अवैध बेटिंग एप मामले में मिला समन
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक्टर सोनू सूद को गैरकानूनी बेटिंग एप से जुड़े एक मामले में समन भेजा है। एप का मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ता है, ऐसे में सोनू सूद को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईडी ने सोनू सूद को 24 सितंबर को दिल्ली स्थित मुख्यालय में पेश होने का आदेश दिया है।
माहिका शर्मा और हार्दिक पांड्या
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कौन हैं हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा
इन दिनों क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का नाम माहिका शर्मा से जोड़ा जा रहा है। एक वायरल वीडियो के कारण के दोनों के रिलेशनशिप में हाेने के कयास लगाए जा रहे हैं। माहिका शर्मा एक मॉडल, एक्ट्रेस हैं। साथ ही ट्रेंड योगा टीचर हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं।