फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending Today: ‘मिराय’ के ट्रेलर से लेकर रणवीर सिंह के नए लुक तक, आज दिनभर बॉलीवुड में रही इन खबरों की चर्चा

Thu, 28 Aug 2025 07:45 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Trending News: आज यानी गुरुवार को फिल्मी दुनिया में खूब चहल-पहल रही। यहां फटाफट अंदाज में पढ़िए दिन भर की चर्चित खबरें।

विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड की ट्रेंडिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला

गणेश उत्सव के रंग में पूरा देश रंगा हुआ है, साथ ही मायानगरी मुंबई में भी इस त्योहार की धूम मची है। कई सेलिब्रिटी अपने घर गणपति बप्पा को विराजमान कर रहे हैं। सलमान खान भी अपने घर गणपति बप्पा काे लेकर आए हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सलमान ने फैंस संग शेयर किया। साथ ही कई और बड़ी खबरें भी आज चर्चा में रहीं, पढ़िए दिन भर की टॉप 5 अपडेट...

विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

1. सलमान ने शेयर किया गणेश आरती का विडियो  
सलमान खान ने आज सुबह इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आए हैं। इस वीडियो में वह अपने पूरे परिवार के साथ गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा की आरती करते नजर आए। फैंस ने भी सलमान खान की इस वीडियो को लाइक किया है।  

पूरी खबर यहां पढ़ें - Salman Khan: सलमान खान ने पूरे परिवार के साथ मनाया गणेश चतुर्थी का त्योहार, शेयर किया वीडियो 
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'मिराय' ट्रेलर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

2. रिलीज हुआ तेजा सज्जा की ‘मिराय’ का ट्रेलर 
आज ‘हनुमान’ फेम एक्टर तेजा सज्जा की अपकमिंग फिल्म ‘मिराय’ ट्रेलर भी रिलीज हुआ। 3 मिनट 6 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में एक प्रलय की बात की जा रही है, जिससे बचने के लिए तेजा सज्जा के किरदार को मिराय नाम की जगह पहुंचा है। इस फिल्म में मांचू मनोज नेगेटिव रोल हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन है, शानदार वीएफएक्स भी हैं। इस फिल्म में साउथ की चर्चित एक्ट्रेस श्रिया सरन भी एक अहम किरदार में हैं। ‘मिराय’ 12 सितंबर 2025 को थिएटर में रिलीज होगी। 

पूरी खबर यहां पढ़ें - Mirai Trailer: एक्शन-एडवेंचर से भरपूर ‘मिराय’ का ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर दमदार अंदाज में दिखे तेजा सज्जा

4 of 6
लिंकिन पार्क बैंड - फोटो : एक्स (ट्विटर)

3. अमेरिकी बैंड लिंकिन पार्क भारत में करेगा कॉन्सर्ट 
इन दिनों कई इंटरनेशनल म्यूजिक बैंड्स भारत में आकर परफॉर्म कर रहे हैं। इस लिस्ट में अमेरिकी रॉक बैंड लिंकिन पार्क भी शामिल हो चुका है। हाल ही में बैंड ने घोषणा कि वे 25 जनवरी, 2026 को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में लोलापालूजा इंडिया परफॉर्म करेंगे। बैंड का यह कार्यक्रम उनके ‘फ्रॉम जीरो वर्ल्ड टूर’ के तहत भारत में पहला इवेंट होगा। इस शो की टिकटों की बिक्री भी शुरू हो चुकी हैं।
 
पूरी खबर यहां पढ़ें- Linkin Park: अमेरिकी मशहूर बैंड लिंकिन पार्क भारत में करने वाला है डेब्यू, जानिए कब और कहां मिलेगा टिकट 

विज्ञापन

5 of 6
मोहनलाल और मालविका मोहनन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

4. मोहनलाल की ‘हृदयपूर्वम’ और मालविका के बयान की चर्चा 
मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता मोहनलाल की फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ आज दिन भर ट्विटर पर ट्रेंड करती रही, इस फिल्म को कई यूजर्स ने सराहा। वहीं कुछ लोगों ने 65 साल के मोहनलाल और 32 साल की एक्ट्रेस मालविका मोहनन के एज गैप को लेकर सवाल किए। यह बहस पहले से चली आ रही है। इस बात को लेकर मालविका ने बयान दिया कि पहले फिल्म देख लें, फिर कोई टिप्पणी करें। 

पूरी खबर यहां पढ़ें- Hridayapoorvam: 33 साल बड़े मोहनलाल की हीरोइन बनने पर ट्रोल हुईं मालविका, बोलीं- पहले फिल्म देखें 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जैकलीन फर्नांडीज, अवनीत कौर दर्शन करने लालबागचा राजा पहुंचीं, रणवीर सिंह का नया लुक - फोटो : सोशल मीडिया
5. भीड़ में असहज हुईं ये एक्ट्रेस, चर्चा में रणवीर का नया लुक 
आज दिन भर कई सेलिब्रिटीज गणपति बप्पा के दर्शन के लिए अलग-अलग पंडालों में पहुंचे। फिल्म ‘परम सुंदरी’ के स्टार जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा लालाबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। वहीं जैकलीन फर्नांडीज और अवनीत कौर भी गणपति पंडालों में दर्शन करने पहुंचीं, जहां वे असहज नजर आईं। रणवीर सिंह भी पत्नी दीपिका पादुकोण संग अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में शामिल हुए, जहां से रणवीर सिंह का नया क्लीन शेव लुक खूब वायरल हो रहा है।

पूरी खबर यहां पढ़ें- Viral Video: भीड़ में फंसीं जैकलीन-अवनीत का वीडियो वायरल, लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं थीं  

पूरी खबर यहां पढ़ें- Ranveer Singh: छोटे बाल; क्लीन शेव, नए लुक में दीपिका के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेते दिखे 'धुरंधर' रणवीर सिंह
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें