फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trailer रिव्यू: अभिव्यक्ति की आजादी की नई नजीर है 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर'

Fri, 28 Dec 2018 07:39 PM IST
अंकुर श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 4
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' - फोटो : SELF
कलाकार: अनुपम खेर, अक्षय खन्ना, सुजैन बेरनेट, आहना कुमरा और अर्जुन माथुर। निर्देशक. विजय गुट्टे
बैनर: पेन इंडिया, बोहरा ब्रदर्स, रुद्र प्रोडक्शंस

सेंसर बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष प्रसून जोशी को इतिहास कम से कम फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के इस ट्रेलर को बिना किसी अड़चन के पास करने के लिए जरूर याद रखेगा। यह ट्रेलर आने वाले दिनों के लिए एक नजीर भी है कि अब भारत में सियासी किरदारों पर फिल्में बनाने के लिए संबंधित लोगों की अनुमति लेना जरूरी नहीं है। बस डिस्क्लेमर डालने से काम चल सकता है।

विज्ञापन

2 of 4
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर कई मायनों में दर्शनीय बन पड़ा है। पहली बात तो ये कि इसमें जो भी किरदार दिखाए गए हैंए उनका नाम बदलने या उन्हें किसी और काल्पनिक दुनिया में पेश करने की कोशिश नहीं की गई है। हिंदी सिनेमा के लिए ये एक बहुत बड़ी छलांग है। निर्देशक विजय रत्नाकर गुट्टे ने इस लिहाज से जिगर वाला काम किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
The Accidental Prime Minister
परदे के पीछे से उन्हें इस फिल्म को बनाने के लिए किसकी मदद मिलीए ये फिल्म किसी दूसरे सियासी दल का प्रोपेगैंडा है कि नहींए ये सब बातें तो फिल्म की रिलीज के बाद तक होती रहेंगीए लेकिन फिल्म की पहली झलक उस जॉनर के सिनेमा की देश में दस्तक की गवाही है जिसे हॉलीवुड में पॉलीटिकल कॉन्सपिरेसी सिनेमा कहा जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
the accidental prime minister
ट्रेलर में अनुपम खेर को पूर्व प्रधानमंत्री के रूप में दिखना चौंकाता इसलिए नहीं है क्योंकि इस किरदार को लेकर महीनों से चर्चाएं चल रही हैं। हां, चौंकाता ये है कि खेर ने इस किरदार के छत्तीसों गुण हू ब हू पकड़ लिए हैं। सोनियाए प्रियंका और राहुल के किरदारों के लिए की गई कास्टिंग भी दमदार दिखती है। औरए संजय बारू के रोल में अक्षय खन्ना भी अपना असर छोड़ने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें