फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' ही नहीं 5 फिल्मों में हुई डर्टी पॉलिटिक्स, एक में नायक बना सीएम

Fri, 28 Dec 2018 06:28 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
The Accidental Prime Minister - फोटो : twitter
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही बवाल खड़ा हो गया है। चारों तरफ इस फिल्म की चर्चाएं हो रही हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह का किरदार निभाया है तो वहीं सोनिया गांधी का रोल सुजैल ने निभाया। ट्रेलर में साफ तौर पर गांधी परिवार पर निशाना साधा गया है। ट्रेलर रिलीज होने के कुछ देर बाद ही बयानबाजी शुरू हो गई और कांग्रेस ने आक्रामक रूप ले लिया है। हालांकि यह ऐसी पहली फिल्म है नहीं है जिसने सनसनी मचा दी है। इससे पहले भी बॉलीवुड में राजनीति का चेहरा कई फिल्में दिखा चुकी हैं। तो चलिए आपको हिंदी सिनेमाजगत की 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन पर राजनीति हावी रही। 
विज्ञापन

2 of 6
nayak - फोटो : File Photo
नायक
'नायक' फिल्म से हर सिनेमा दर्शक वाकिफ होगा। इस फिल्म का निर्देशन एस शंकर ने किया है। फिल्म नायक में अनिल कपूर और अमरीश पुरी जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक आम व्यक्ति के मुख्यमंत्री बनने तक के सफर की है। 
विज्ञापन

3 of 6
gulal - फोटो : twitter
गुलाल
'गुलाल' फिल्म साल 2009 में आई थी। यह छात्र राजनीति पर बनी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। फिल्म में राज सिंह चौधरी, केके मेनन और दीपक डोबरियाल जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।  

4 of 6
raajneeti - फोटो : File Photo
राजनीति
प्रकाश झा द्वारा निर्देशित यह एक पारिवारिक 'राजनीति' ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल, नाना पाटेकर, मनोज वाजपेयी और कटरीना कैफ जैसे कई दिग्गज कलाकार हैं। यह फिल्म साल 2010 में आई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
Dirty Politics - फोटो : twitter
डर्टी पॉलिटिक्स
यह फिल्म साल 2015 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन केसी बोकाडिया ने किया है। यह एक राजनीतिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में अभिनेत्री मलिका शेरावत, ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक महिला डांसर के राजनीतिक सफर पर आधारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
satyagraha - फोटो : file photo
सत्याग्रह
फिल्म सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के 'अन्ना अनशन' से प्रेरित फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशक प्रकाश झा ने किया है। इस फिल्म में अजय देवगन,अर्जुन रामपाल, अमिताभ बच्चन और करीना कपूर जैसी कलाकार मुख्य भूमिका में रहे हैं। यह फिल्म साल 2013 में आई थी। फिल्म की कहानी एक्सीडेंट में मारे गए बेटे के पिता के अनशन पर आधारित है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें