फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की इन 10 अभिनेत्रियों को बिना मेकअप पहचानना मुश्किल हो जाए, यकीन न हो तो तस्वीरें देख लीजिए

Tue, 24 Nov 2020 06:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
Pakistani Actresses without Makeup: बॉलीवुड सेलेब्स को तो आपने बिना मेकअप के जरूर देखा होगा। इन दिनों नो फिल्टर तस्वीरें पोस्ट करने का चलन बढ़ा है। करीना कपूर खान से लेकर अनुष्का शर्मा तक, सभी ने अपने सोशल मीडिया पर बिना मेकअप की तस्वीरें साझा की हैं। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की नहीं बल्कि पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्रियों की बिना मेकअप वाली तस्वीरें दिखाते हैं। यकीनन तस्वीर देखकर आपको इन्हें पहचानने में गलती जरूर हो जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
amna ilyas - फोटो : इंस्टाग्राम
अम्ना इल्यास
अम्ना इल्यास एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने 17 साल की उम्र से मॉडलिंग शुरू कर दिया था। बिना मेकअप के एक बार अम्ना की तस्वीर देख लीजिए। वह कम ही इस अंदाज में नजर आती हैं।
विज्ञापन

3 of 11
Mehreen Syed - फोटो : इंस्टाग्राम
मेहरीन सैयद
मेहरीन सैयद भी पाकिस्तान की हॉट मॉडल हैं। हालांकि बिना मेकअप के वे काफी अलग लगती हैं। फैंस कई बार उन्होंने सोशल मीडिया पर ज्यादा मेकअप करने की वजह से ट्रोल भी कर चुके हैं।

4 of 11
Mehwish Hayat - फोटो : इंस्टाग्राम

महविश हयात
महविश हयात पाकिस्तान की जानी मानी अभिनेत्री हैं। महविश की मां, रुखसार हयात 80 के दशक की लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री थीं। महविश को दाऊद की नई गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। हालांकि उन्होंने इस बात से साफ इनकार किया है। महविश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फोटोशूट्स की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। महविश ने अभी शादी नहीं की है।

विज्ञापन

5 of 11
Humaima Malik - फोटो : इंस्टाग्राम

हुमैमा मलिक
हुमैमा मलिक पाकिस्तान की बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार हैं। वह बिना मेकअप के तस्वीरें भी पोस्ट करती हैं। उन्होंने कई ऐसे फोटोशूट कराए हैं, जिसकी चर्चा अक्सर पाकिस्तानी मोस्ट बोल्ड एक्ट्रेसेस में होती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में इमरान हाशमी के साथ 'राजा नटवरलाल' से डेब्यू किया था। बिना मेकअप के हुमैमा मलिक को भी पहचानना मुश्किल होता है।

विज्ञापन

6 of 11
Saba Qamar - फोटो : इंस्टाग्राम
सबा कमर
इरफान खान के साथ फिल्म हिंदी मीडियम में काम कर चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर भी बिना मेकअप के अलग लगती हैं। सबा कई बार कह चुकी हैं कि पाकिस्तान के नाम की वजह से उन्हें दुनियाभर में शर्मिंदा किया जाता है। सबा को लक्स स्टाइल अवार्ड्स, हम अवार्ड्स और फिल्मफेयर अवार्ड्स के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है।
विज्ञापन

7 of 11
माहिरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम
माहिरा खान
माहिरा पाकिस्तान की सुपरस्टार तो हैं ही साथ ही भारत में भी वो एक जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस की है। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। हालांकि अब पाकिस्तानी एक्टर्स बार की फिल्मों में काम नहीं कर सकते हैं। तस्वीर में देखिए माहिरा बिना मेकअप के कितनी अलग लगती हैं।

8 of 11
निदा यासिर - फोटो : फाइल फोटो
निदा यासिर
निदा यासिर टेलीविजन शो गुड मॉर्निंग पाकिस्तान को होस्ट कर खूब पॉपुलरिटी पाई। निदा को भी बिना मेकअप के पहचानना मुश्किल होगा। निदा पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं।

9 of 11
इमान अली - फोटो : फाइल फोटो
इमान अली
इमान अली ने 2007 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरने वाली फिल्म खुदा के लिए से करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उनकी फिल्म फिल्म बोल की भी काफी सराहना हुई थी।

 

10 of 11
हीरा तरीन - फोटो : फाइल फोटो
हीरा तरीन
हीरा तरीन पाकिस्तान की जानी मानी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वीजे भी हैं। हीरा ने सीरियल मोहब्बत शुभ का सितारा है, तुम कौन पिया, खुदा मेरा भी है और बागी में काम किया।
विज्ञापन

11 of 11
आयशा उमर - फोटो : फाइल फोटो
आयशा उमर
आयशा उमर एक्ट्रेस होने के साथ ही मॉडल और सिंगर भी हैं। आयशा ने खूबसूरत, लेडीज पार्क, जिंदगी गुलजार है, तन्हाई में आरजू, दिल अपना और प्रीत पराई जैसी फिल्में कीं। तस्वीरों में देखिए उनका नो मेकअप लुक।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें