फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट से पहले प्राइम वीडियो पर कबड्डी का धमाल, अभिषेक बच्चन के सूरमा भी ठोकेंगे ताल

Tue, 24 Nov 2020 05:57 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सन्स ऑफ सोइल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्राइम वीडियो ने भारत- न्यूजीलैंड सीरीज के क्रिकेट मैचों के डिजिटल प्रसारण की तैयारी तो कर ही रखी है, उसका निशाना अब भारतीय कबड्डी पर भी है। क्रिकेट मैचों के शुरू होने में तो अभी समय लगेगा, तब तक के लिए यह प्लेटफॉर्म कबड्डी से दर्शकों को रोमांचित करने का मन बना चुका है। लेकिन, यहां कोई कबड्डी लीग शुरू नहीं हो रही है, बल्कि यह प्लेटफॉर्म लेकर आ रहा है अपनी एक स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज, जिसमें अभिषेक बच्चन की कबड्डी टीम के कारनामे दिखाए जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सन्स ऑफ सोइल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'संस ऑफ द सॉइल- जयपुर पिंक पैंथर्स' नाम की ये डॉक्यूमेंट्री हर साल होने वाली प्रो कबड्डी लीग में जयपुर पिंक पैंथर्स के संघर्ष की कहानी है। ये टीम अभिषेक बच्चन संचालित करते हैं। कबड्डी देश का जमीनी खेल है। लेकिन, इसको कभी क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल जैसी अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहचान नहीं मिल पाई। जब देश में प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत हुई तो देश ने भी इस खेल को सराहा और इसके खिलाड़ी भी अपना भविष्य इस खेल में देखने लगे। इस प्रो कबड्डी लीग को और भी ज्यादा ख्याति तब मिली जब इनके मालिक अभिषेक बच्चन जैसे बड़े अभिनेता बने। अब उनकी ही टीम जयपुर पिंक पैंथर्स पर प्राइम वीडियो ने एक स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री बनाई है जिसका ट्रेलर मंगलवार को लॉन्च हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
सन्स ऑफ द सोइल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ट्रेलर लॉन्च के दौरान रखी गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक ने अपने आप को खेलों के प्रति समर्पित होने के बारे में कहा, 'खेलों में दिखने वाला जोश और जज्बा मुझे हमेशा आकर्षित करता है। एक दर्शक के तौर पर देखूं तो खेलों ने मुझे सिखाया है कि एक इंसान का व्यक्तित्व कैसे निखारा जा सकता है? जब आप किसी खेल में जी जान लगाकर खेलते हैं, सब कुछ भूल जाते हैं और आपको सिर्फ याद रहता है कि अपनी टीम के साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन कैसे किया जाए तो मैच कैसे जीता जाए। वहां जो साथ काम करने की शक्ति होती है, वही हमें बराबरी का इंसान होने का एहसास कराती है। अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करने का काम खेल ही बेहतर कर सकते हैं।'

4 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram: bachchan
अभिषेक के मुताबिक किसी भी खेल को लाइमलाइट में लाने के लिए किसी स्टार का उससे जुड़ना जरूरी नहीं। वह तो मैदान में खेल रहे स्टार्स का ही कमाल है जिससे लोग खेलों को देखना और खेलना पसंद करते हैं। अभिषेक कहते हैं, 'जब प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत हुई तो लोगों का कहना था कि अभिषेक बच्चन ने टीम खरीदी है तो बड़े बड़े कलाकार मैच देखने आएंगे और खेल को ग्लैमर मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं है। दर्शक दीर्घा में चाहे कोई भी सुपरस्टार बैठा हो, अगर मैदान में हीरो नहीं होंगे तो खेल का कुछ नहीं हो सकता। वही हैं जिनसे खेल आगे बढ़ते हैं। हां, अगर एक नामचीन अभिनेता होने के नाते मैं खेलों के लिए कुछ कर सकता हूं तो मैं वह जरूर करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media
यह स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज प्राइम वीडियो ने बीबीसी स्टूडियोज के साथ मिलकर बनाई है। प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई और पहले ही सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स ने यू मुंबा को हराकर जीत हासिल की। पहले साल जीत हासिल करने के बाद दूसरे और तीसरे सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स का प्रदर्शन बहुत ही शर्मनाक रहा। फिर इस टीम ने चौथे सीजन में अच्छी वापसी की और प्ले ऑफ तक पहुंची। इस टीम के पहले सीजन से लेकर अब तक के पूरे संघर्ष को प्राइम वीडियो अपनी स्पोर्ट्स डॉक्युमेंट्री सीरीज 'संस ऑफ द सॉइल- जयपुर पिंक पैंथर्स' में दिखाएगा। इसमें दर्शकों को भावुक करने के लिए इसके खिलाड़ियों के व्यक्तिगत संघर्ष भी शामिल किए गए हैं।

पढ़ें: कंगना रणौत और रंगोली को बॉम्बे हाईकोर्ट का निर्देश, आठ जनवरी को पुलिस के सामने पेश हों
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें