फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: नहीं रहे बॉलीवुड की जोड़ी राम लक्ष्मण के संगीतकार लक्ष्मण और श्रेया घोषाल ने दिया बेटे को जन्म

Sun, 23 May 2021 01:03 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विजय पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान की बतौर लीड हीरो पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' का म्यूजिक देने वाली संगीतकार जोड़ी राम लक्ष्मण के लक्ष्मण का निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मुझे अभी पता चला कि बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकार राम लक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का स्वर्गवास हुआ। ये सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। वो बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने उनके कई गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

नहीं रहे बॉलीवुड की जोड़ी राम लक्ष्मण के संगीतकार लक्ष्मण, मिथुन की फिल्मों में दिए हिट पर हिट गाने
विज्ञापन

2 of 5
अपने पिता के साथ संभावना सेठ - फोटो : Twitter
भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ के पिता का कुछ दिनों पहले ही कोविड-19 के चलते निधन हुआ है। इसके बाद संभावना सेठ ने शनिवार यानी 22 मई को एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने अपने पिता की मौत का जिम्मेदार उस अस्पताल को ठहराया है, जहां पर वह एडमिट थे। संभावना ने जो वीडियो साझा किया है, वह उस दौरान का है जब उनके पिता अस्पताल में भर्ती थे।

दर्द: संभावना सेठ ने अस्पताल को ठहराया पिता की मौत का जिम्मेदार, कहा- हर डॉक्टर भगवान नहीं
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram- Kangana Ranaut
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं, जिसके बाद कभी कभार उनको ट्रोल भी किया जाता है। हालांकि इन दिनों वो ट्विटर से दूर फेसबुक पर अपनी बात रख रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर खुलकर बीजेपी का सपोर्ट करती हुईं दिखाई देती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने पीएम मोदी का समर्थन करते हुए अपने फेसबुक पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। अभिनेत्री ने पीएम मोदी के शुक्रवार को भावुक होने वाले पल पर अपनी बात कही है। पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के डॉक्टर और फ्रंट लाइन वर्कर्स के साथ बात की थी। इस दौरान वो भावुक हो गए और कंपकंपाती आवाज से कहा कि कोरोना ने हमसे कई अपनों को छीना लिया। मैं उन सभी लोगों को अपनी श्रद्धांजलि देता हूं। पीएम मोदी के भावुक होने के बाद सोशल मीडिया से लेकर विपक्ष ने अपनी- अपनी प्रतिक्रिया दी। जिसके बाद अब कंगना ने भी अपनी बात कही हैं।


पीएम मोदी के समर्थन में कंगना: भावुक होने वाली बात पर कहा- आंसू असली थे या नकली आप...'

4 of 5
सूर्यवंशी-बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सितारों की ब्रांडिंग में नंबर वन अभिनेता अक्षय कुमार की वैसे तो करीब पांच फिल्में बनकर पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन इनमें से सबसे पहले बनकर तैयार हुई रिलायंस एंटरटेनमेंट, रोहित शेट्टी और करण जौहर की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर उनके फैंस में सबसे ज्यादा बेकरारी है। चर्चा इस बीच वाशू भगनानी की बनाई फिल्म ‘बेलबॉटम’ की भी खूब हो रही है। ये दोनों फिल्में सीधे ओटीटी पर रिलीज हो सकने की संभानाओं के बीच अक्षय कुमार की तरफ से जारी एक बयान ने उनके चाहने वालों की धड़कनें और तेज कर दी हैं।

‘बेलबॉटम और ‘सूर्यवंशी’ की ओटीटी रिलीज की चर्चाओं के बीच आया अक्षय कुमार का बयान, पढ़िए क्या कहा..
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रेया घोषाल - फोटो : Instagram
मशहूर गायक श्रेया घोषाल ने 22 मई की दोपहर बेटे को जन्म दिया है। सिंगर ने पति शिलादित्य एम के साथ अपने बेटे का स्वागत किया। इसके साथ ही अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए सिंगर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया। श्रेया घोषाल की पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें, श्रेया घोषाल ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताते हुए इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें पोस्ट की थीं और जल्द मां बनने की खबर दी थी। श्रेया ने लिखा था, 'बेबी श्रेयादित्य आने वाला है। शिलादित्य और मैं आप सभी के साथ इस खबर को साझा करते हुए रोमांचित हैं। हमें खुद को जीवन के इस नए अध्याय के लिए तैयार कर रहे हैं जिसके लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।' अब सिंगर के फैंस बेबी की एक झलक पाने के लिए बेताब हो रहे हैं।


खुशखबरी: श्रेया घोषाल ने दिया बेटे को जन्म, फैंस को गुड न्यूज देते हुए साझा की पोस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें