फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: शाहरुख खान संग बीड़ी शेयर करते थे मनोज बाजपेयी, पुराने दिनों को याद कर कही ये बात

Sun, 23 May 2021 12:50 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्मों में विलेन से लेकर कॉ़मेडी और गंभीर किरदार से मनोज बाजपेयी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज भले ही मनोज बाजपेयी फिल्म इंडस्ट्री का जानामाना चेहरा हैं, लेकिन उनका यहां तक सफर इतना आसान नहीं था। मनोज का जन्म पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज के छोटे से गांव बेलवा में 1969 को हुआ। मनोज बाजपेयी ने अपनी जिंदगी में काफी स्ट्रगल किया। इन दिनों मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज द फैमिली मैन को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक इवेंट के दौरान अभिनेता ने अपनी निजी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। मनोज बाजपेयी ने बताया कि वह और शाहरुख खान एक ही बीड़ी शेयर किया करते थे। उन्हीने कहा, 'शाहरुख खान एकमात्र ऐसे शख्स थे जो मारुति वैन में आते थे। उनके पास लाल कलर की मारुति वैन थी। शाहरुख के कारण ही मैं दिल्ली के ताज में स्थित डिस्को में पहली बार जा पाया था। '
विज्ञापन

2 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : फेसबुक
मनोज बाजपेयी ने पुराने किस्सों को याद करते हुए बताया कि शाहरुख ही वो शख्स हैं जो उन्हें दिल्ली के ताज होटल में डिस्को में लेकर गए थे। उन्होंने कहा, 'तब हम बहुत यंग थे इस दौरान ही हम मिले थे। हम दोनों साथ में कई चीजें शेयर करते थे। जैसे बीड़ी, सिगरेट या जो कुछ भी हम अफोर्ड कर पाते थे। मनोज ने किंग खान को चार्मिंग बताया। कहा कि उनकी पर्सनैलिटी काफी चार्मिंग है। वे ग्रुप में लड़कियों के बीच काफी फेमस रहा करते थे।'
विज्ञापन

3 of 5
'वीर जारा' मूवी पोस्टर

गौरतलब है कि मनोज बाजपेयी और शाहरुख खान ने यश चोपड़ा की फिल्म 'वीर-जारा' में साथ काम किया था। साल 2004 में आई इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने प्रीति जिंटा के मंगेतर का किरदार निभाया था। 
 

4 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी जल्द 'द फैमिली मैन 2' में नजर आएंगेl यह वेब सीरीज जल्द रिलीज होने वाली हैl शाहरुख खान जल्द फिल्म पठान में नजर आने वाले हैंl इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
1. शाहरुख खान - फोटो : Instagram- Shah Rukh Khan
वहीं शाहरुख खान की पठान पाइपलाइन में है। शाहरुख की पिछली रिलीज जीरो थी। इसके बाद से वे किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए हैं। जीरो की असफलता के बाद शाहरुख काफी सूझ बूझ के साथ प्रोजेक्ट का चयन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें