फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: कोविड टेस्ट रिपोर्ट मांगने वालों को कंगना का जवाब और नेपोटिज्म पर मल्लिका शेरावत का बयान

Thu, 20 May 2021 12:57 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter
हाल ही में कंगना रणौत ने अपने कोरोना निगेटिव होने की खबर दी थी। इसकी जानकारी उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। कंगना आठ मई को संक्रमित पाई गई थीं और घर में ही पृथकवास में रह रही थीं। इसके साथ ही कंगना ने लिखा था, ‘‘आप सभी के प्रेम और शुभेच्छाओं से मैं अब संक्रमण मुक्त हो गई हूं।  मैंने वायरस को कैसे हराया इस बारे में बहुत कुछ कहना चाहती हूं लेकिन मुझे कोविड फैन क्लब्स को आहत न करने के लिए कहा गया है। हां वायरस के लिए जरा भी अनादर दिखाओ तो वाकई में कुछ लोग ऐसे हैं जो आहत हो जाते हैं। खैर, आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।’’ बस इसी के बाद से विवाद शुरू हो गया था। लेकिन थोड़ी देर बाद ही कंगना ने अपना अनुभव साझा किया। इसके बाद कुछ लोगों ने कंगना से निगेटिव रिपोर्ट का सबूत मांगा। जिसपर अब उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया है।


पलटवार: 'एक राम भक्त झूठ नहीं बोलता', कोविड टेस्ट रिपोर्ट मांगने वालों को कंगना का मुंहतोड़ जवाब
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : Social media
कोरोना महामारी से जूझ रहे देश में हाहाकार के हालात देखने को मिल रहे हैं। लगातार बढ़ते मामलों के बीच मरीज कई तरह की हेल्थ केयर की कमियों का सामना कर रहे हैं। वहीं इस मुश्किल वक्त में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपने-अपने तरीके से मदद करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच अभिनेता सलमान खान ने अपनी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' से होने वाली सारी कमाई को कोरोना काल में देश की मदद के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके जरिए कोविड रिलीफ सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं। अब उन्होंने उन लोगों के लिए ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर्स ऑर्डर किए हैं जिन्हें इसकी इमर्जेंसी में जरूरत होती है। अभिनेता ने जीशान सिद्दीकी द्वारा की गई तस्वीर को अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर री-पोस्ट किया है। अभिनेता ने बताया कि 500 ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर्स की पहली खेप मुंबई पहुंच गई है।

कोरोना संकट: संक्रमितों की मदद के लिए सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, मंगवाए 500 ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर्स
विज्ञापन

3 of 5
Woody Allen - फोटो : Instagram
चार बार ऑस्कर विजेता फिल्म निर्देशक वुडी एलेन को लेकर हैरान करने वाला खुलासा हुआ है और उन पर उनकी बेटी ने संगीन आरोप लगाए हैं। वुडी एलेन ने अपनी ही सौतेली बेटी Soon-Yi Previn से शादी की थी और अब उनकी अन्य बेटी ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। अमेरिकन न्यूज साइट फॉक्स न्यूज के मुताबिक, साल 2020 में ड्रू के टॉक शो 'द ड्रूव बैरीमोर शो' में वुडी एलेन की सौतेली बेटी डाइलन फैरो बतौर गेस्ट आई थीं। इसी शो में उन्होंने ये हैरान करने वाला खुलासा किया था। 


बुरे फंसे: ऑस्कर विजेता निर्देशक पर बेटी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, सौतेली बेटी से कर चुके हैं शादी

4 of 5
जैद दरबार, गौहर खान - फोटो : Instagram
अभिनेत्री गौहर खान इन दिनों पति जैद दरबार के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रही हैं। गौहर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और काफी तस्वीरें साझा करती हैं। वो अक्सर जैद के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। हाल ही ही में गौहर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वो जैद के साथ मस्ती करती नजर आ रहीं थीं। इस वीडियो में गौहर जैद के पैरों पर लेटीं नजर आ रहीं थीं। उनके इस वीडियो को फैंस ने खूब प्यार दिया और ढेर सारे कमेंट भी किए। हालांकि एक इंस्टाग्राम यूजर ने गौहर के इस वीडियो पर कुछ ऐसी बातें लिख दी जो अभिनेत्री को बहुत खराब लगी। ऐसे में गौहर ने उस शख्स को करारा जवाब देने केे बाद ब्लॉक कर दिया। अब गौहर के इस जवाब की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।

अजीबो-गरीब बयान: यूजर ने कहा, 'इस्लाम में महिलाओं की जगह मर्द के पैरों में होती है', गौहर खान ने दिया करारा जवाब

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मल्लिका शेरावत - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत अक्सर अपनी लाइफस्टाइल, फिल्मों में बोल्ड सीन और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। मल्लिका सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल स्टार भी हैं।मल्लिका शेरावत ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। आज भी मल्लिका द्वारा निभाए गए किरदारों को लोग पसंद करते हैं। हाल ही में वह रजत कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म RK/RKAY में नजर आई हैं। बता दें कि यह फिल्म 14 मई को ही रिलीज हुई है। इस फिल्म में मल्लिका ने अपने रोल को पाने के पीछे संघर्ष के बारे में बताया है। दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म काफी लंबे समय से एक गंभीर मुद्दा रहा है। अब मल्लिका ने भी इस संदर्भ में खुलकर अपनी राय रखी है और बताया है कि उन्हें हर फिल्म में रोल पाने के लिए ऑडिशन देना पड़ता है, उसके बाद भी सोच-विचारकर काम दिया जाता है।

नेपोटिज्म: मल्लिका शेरावत का बड़ा बयान, बोलीं- 'मैं आज भी फिल्म के लिए ऑडिशन देती हूं, स्टारकिड्स नहीं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें