फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: अनुपम खेर ने बताया अब कैसी है किरण की हालत और इंडियन आइडल कंटेस्टेंट को बाहर करने की उठी मांग

Mon, 24 May 2021 12:59 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
किरण खेर-अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद किरण खेर इन दिनों कैंसर का इलाज करवा रही हैं। वहीं उनके पति और अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी है। किरण खेर को लेकर कई तरह की अफवाहें भी सामने आ चुकी हैं ऐसे में अनुपम पिछले कुछ समय से उनका हेल्थ अपडेट दे रहे हैं। अनुपम खेर ने फैंस और शुभचिंतकों को बताया है कि किरण की तबीयत अब पहले से ठीक है। हाल ही में उनके बारे में बात करते हुए अनुपम ने कहा कि, 'किरण की कैंसर से जंग मुश्किल है, लेकिन उनकी हालत बेहतर है'। किरण का मुंबई में इलाज चल रहा है। कुछ दिनों पहले वो वैक्सीनेशन के दौरान इलाज के बाद पहली बार लोगों के सामने भी आईं थीं। अब उनके स्वास्थ्य के बारे में अनुपम खेर ने एक बार फिर जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो भी उनकी पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में पूछते रहते हैं।


हेल्थ अपडेट: अनुपम खेर ने बताया अब कैसी है किरण की हालत, कहा- हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डी नीरो भी पूछते हैं हाल
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल के बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स के प्रस्तुतकर्ताओं में अपना नाम पाकर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बहुत खुश हैं। सोशल मीडिया पर अपनी इस खुशी का इजहार करते हुए उन्होंने अपने पति निक जोनस के लिए कुछ सलाह भी जारी की। बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स सोमवार को हो रहे हैं। शो में निकल जोनस मशहूर गायक मार्शमेलो के साथ अपनी प्रस्तुति देने जा रहे हैं। मार्शमेलो के बारे में पूरी दुनिया जानती है वह एक ऐसे गायक हैं जो अपने गानों में, म्यूजिक वीडियोज में और स्टेज शोज के दौरान अपना चेहरा नहीं दिखाते हैं।

बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स में दिखेगा प्रियंका का जलवा, पति निक जोनस को दिया ये खास मंत्र
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : Instagram
कोविड महामारी के दौरान अभिनेता सोनू सूद को लोग अब किसी भगवान के अवतार से कम नहीं मानते हैं। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी उनके कार्यों की तारीफ करते रहते हैं। हाल ही में  भारतीय सेना के एक कमांडिंग अफसर ने सोनू सूद को खत लिखकर कोविड फैसिलिटी के लिए मदद मांगी। हालांकि, कमांडिंग अफसर का सोनू से मदद मांगना अफसरों को रास नहीं आया है।


कोरोना संकट: आर्मी के कमांडिंग अफसर ने सोनू सूद को लिखा खत, कोविड के लिए मांगी मदद

4 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया
रियलिटी शो 'इंडियन आइडिल' कई दिनों से विवादों में बना हुआ है। पिछले दिनों किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने शो को लेकर बड़े खुलासे किए थे। उन्होंने कहा था, 'मैंने वही किया जो मुझसे कहा गया था। मुझसे कहा गया सबकी तारीफ करनी है। मुझसे कहा गया जैसा भी गाएं उसको बढ़ावा देना है क्योंकि यह किशोर दा को ट्रिब्यूट है।' इसके बाद शो के होस्ट आदित्य नारायण ने भी अमित कुमार का मजाक उड़ाया था। लेकिन ये बात यही नहीं रुकी इसके बाद इंडियन आइडल के पहले सीजन के विजेता और सिंगर अभिजीत सावंत ने भी शो के ड्रामे और कंटेस्टेंट्स को लेकर अपनी बात रखी। 

इंडियन आइडल 12: कुमार सानू से सवाल करने पर आदित्य नारायण हुए ट्रोल, शनमुखप्रिया को बाहर करने की उठी मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान और अर्पिता खान शर्मा - फोटो : Instagram
सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। इस बात की जानकारी देते हुए अर्पिता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की है। इसके साथ ही फैंस से खास अपील भी की है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वैक्सीन लगवाते हुए तस्वीर शेयर करते हुए अर्पिता खान ने लिखा, 'हम ना सिर्फ अपनी खुद की सुरक्षा बल्कि अपने आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए भी जिम्मेदार हैंl इसमें हमारा परिवार, हमारे दोस्त, हमारे पड़ोसी और हर वह व्यक्ति, जिसके हम संपर्क में आते हैं, वह शामिल हैं।'

कोविड 19: सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज, फैंस से की खास अपील
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें