Birthday 27th June
आज ये सेलिब्रिटीज मना रहे हैं जन्मदिन
आज स्वर्गीय संगीतकार आरडी बर्मन का 79वां जन्मदिन है। उन्होंने 'कटी पतंग', 'यादों की बारात', 'हीरा पन्ना' , 'अनामिका' समेत कई फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया। अनिल कपूर और मनीषा कोइराला की '1942 अ लव स्टोरी' बतौर संगीतकार 'पंचम दा' की आखिरी फिल्म थी।
आज, एक्टर परमब्रत चैटर्जी का भी बर्थ डे है। विद्या बालन की फिल्म 'कहानी' में उन्होंने पुलिस अधिकारी का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल की। फिल्म 'परी' में उन्होंने अनुष्का शर्मा के पति का किरदार निभाया। उन्होंने बांग्ला टीवी शो से करियर शुरू किया था। उन्होंने कुछ फिल्मों में गाने भी गाए हैं। 27 जून, 1981 को उनका जन्म कोलकाता में हुआ।
पढ़ें: 6 साल बड़ी आशा भोसले से 'पंचम दा' ने की थी दूसरी शादी, बौखलाई मां ने कहा था- 'मेरी लाश पर से...'