फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्री के चमकते सितारे भी झेल चुके हैं रिजेक्शन की मार, लिस्ट में अक्षय कुमार, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट भी शामिल

Sat, 30 Jan 2021 03:23 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
बॉलीवुड सितारे जिन्होंने रिजेक्शन का सामना किया - फोटो : अमर उजाला
फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाना आसान काम नहीं है। कई सालों के स्ट्रगल के बाद लोगों को मौका मिल पाता है। उसमें अच्छे संपर्क होना भी अहम भूमिका निभाता है। साथ ही ऑडिशन की अहमियत को भी नकारा नहीं जा सकता। इंडस्ट्री का हिस्सा बनने के लिए ऑडिशन पास करना और उससे पहले रिजेक्शन का सामना कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। लेकिन कई ऐसे कलाकार इंडस्ट्री में उभर कर आए हैं जिन्होंने रिजेक्शन के बाद भी हार नहीं मानी और अपना मुकाम हासिल करने के बाद ही दम लिया। आइए जानते हैं उन कलाकारों के बारे में सबकुछ....



 
विज्ञापन

2 of 10
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार - बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार (Akshay Kumar) टॉप एक्टर्स में से एक हैं। लेकिन यह मुकाम हासिल करने के लिए उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। शायद कम ही लोग जानते होंगे कि फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ में शेखर के रोल के लिए अक्षय ने ऑडिशन दिया था। लेकिन पहली बार में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। उसके बाद दीपक तिजोरी को यह रोल दिया गया था। लेकिन दीपक तिजोरी फिल्मों से गायब हैं, और अक्षय इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में से एक हैं।
विज्ञापन

3 of 10
madhuri dixit - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित - धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने फिल्मों से पहले सीरियल्स की दुनिया में कदम रखने की कोशिश की और रिजेक्शन हाथ लगा था। दरअसल, माधुरी ने दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘बॉम्बे मेरी है’ भी साइन किया था। सीरियल का पायलेट एपिसोड भी शूट कर लिया गया था। लेकिन अफसोस चैनल ने ही इस शो को रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि उन्हें सीरयल के एक्टर्स की एक्टिंग पसंद नहीं आई थी।

4 of 10
vicky kaushal - फोटो : social media
विक्की कौशल - इंडस्ट्री में जाना-माना नाम विक्की कौशल (Vicky Kaushal) भी ऑडिशन में एक बार रिजेक्ट हो चुके हैं। ऊरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, राजी, मुक्काबाज जैसी फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग करने वाले विक्की  ने फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ के लिए ऑडिशन दिया और रिजेक्ट हो गए थे।

 
विज्ञापन

5 of 10
Ranveer Singh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रणवीर सिंह - इंडस्ट्री में पावर हाऊस कहे जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को भी पहले ऑडिशन में निराशा हाथ लगी थी।रणवीर ने भी विक्की कौशल की तरह फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन मेकर्स ने रणवीर को उनकी हाई एनर्जी की वजह से रिजेक्ट कर फिल्म में फरहान अख्तर को साइन कर लिया था। 
विज्ञापन

6 of 10
deepika padukone - फोटो : Social Media
दीपिका पादुकोण - कामयाबी हासिल करने के बाद रिजेक्शन मिलना कोई साधारण बात नहीं। दरअसल, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स'  के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन फिल्ममेकर्स ने दीपिका को रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि उन्हें लगा कि दीपिका की मसाला फिल्मों वाली इमेज इस संजीदा फिल्म के लिए फिट नहीं बैठती है। जबकि इस फिल्म से ईशान खट्टर ने बॉलीवुड डेब्यू किया था और साथ ही बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था। 
 
विज्ञापन

7 of 10
ranbir kapoor - फोटो : social media
रणबीर कपूर - डायरेक्टर मीरा नायर की फिल्म ‘द रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट’ को इंटरनेशनल लेवल पर कामयाबी मिली थी। लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि साल 2013 में रिलीज हुई इस पॉलिक्टल थ्रिलर ड्रामा के लिए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने भी ऑडिशन दिया था। लेकिन मीरा ने रणबीर को रिजेक्ट कर फिल्म में रिज अहमद को साइन किया था।

8 of 10
alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया भट्ट - आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने एक फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले परिवार में जन्म लिया। बचपन से ही एक्टर बनने का सपना देखा करती थीं। लेकिन जल्दबाजी ही उनके रिजेक्शन का सबसे बड़ा कारण बनी। आलिया ने मात्र 17 साल की उम्र में फिल्म ‘वेकअप सिड’ के लिए ऑडिशन दिया था और रिजेक्ट हो गई थीं।

 

9 of 10
sara ali khan - फोटो : instagram
सारा अली खान - पदौदी खानदान की बेटी ने भी रिजेक्शन का सामना किया था। दरअसल, सारा ने ठग्स ऑफ हिंदोस्तां के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन सारा के लुक टेस्ट में आदित्य चोपड़ा ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। बाद में उस रोल में फातिमा सना शेख को कास्ट किया गया था।
विज्ञापन

10 of 10
Varun Dhawan
वरुण धवन- डांस और कॉमेडी में नबंर वन एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) को भी ऑडिशन में रिजेक्शन का सामना करना पड़ा है। बता दें कि वरुण ने फिल्म धोबी घाट के लिए ऑडिशन दिया था और उसमें रिजेक्ट कर दिया गया था। हाल ही में वरुण अपनी लेडी लव नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें