फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत अभिनेत्रियां, सुंदरता में देती हैं बॉलीवुड की हसीनाओं को टक्कर

Tue, 21 Jul 2020 09:30 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भोजपुरी अभिनेत्रियां - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में कई खूबसूरत, दमदार और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियां हैं। जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर एक बेहतर मुकाम हासिल किया है। लेकिन केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि अन्य देसी इंडस्ट्रीज में भी ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो अक्सर लाइम लाइट में रहती हैं। वहीं भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्रियां तो इसमें टॉप पर रहती हैं। इस पैकेज में आपको दिखाते हैं ऐसी ही पांच भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्रियों के बारे में, जो खूबसूरती में बॉलीवुड की हसीनाओं को बराबर की टक्कर देती हैं...
विज्ञापन

2 of 6
akshara singh
अक्षरा सिंह
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्री हैं अक्षरा सिंह। अक्षरा ने साल 2011 में भोजपुरी फिल्म 'प्राण जाई पर वचन न जाई' के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अक्षरा ने भोजपुरी एलबम 'दिल बोले बम बम बम' के कुछ गानों में अपनी आवाज भी दी है। पवन सिंह के साथ अक्षरा की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
Rani Chatterjee - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
रानी चटर्जी
भोजपुरी फिल्मों की क्वीन रानी चटर्जी का सिनेमाई करियर 14 साल की उम्र में ही शुरू हो गया था। रानी की पहली फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसा वाला' के नाम कमाई के कई रिकॉर्ड हैं। रानी अब तक 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रानी के फैंस उनकी खूबसूरती के कायल हैं।

4 of 6
Amrapali Dubey - फोटो : instagram
आम्रपाली दुबे
भोजपुरी की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में आम्रपाली दुबे भी शुमार हैं। आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने से पहले हिंदी धारावाहिकों में भी काम कर चुकी हैं। आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्म जगत को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Kajal Raghwani
काजल राघवानी
काजल राघवानी की फैन फॉलोइंग केवल भोजपुरी इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं है। उनकी खूबसूरती के चर्चे हिंदी सिनेमा में भी हैं। काजल राघवानी ने 16 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। 16 साल की उम्र में काजल को गुजराती फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था। अपनी पहली ही फिल्म से काजल लोकप्रिय हो गई थीं। बिहार की रहने वालीं काजल ने 2013 में भोजपुरी फिल्म 'रिहाई' से डेब्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
monalisa - फोटो : instagram
मोनालिसा
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने वालीं मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास है। मोनालिसा भी भोजपुरी फिल्मों की सबसे खूबसूरत और बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं। मोनालिसा करीब 125 भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने बंगाली, उड़िया, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। मोनालिसा हिंदी टेलीविजन चैनल के धारावाहिक 'नजर' का भी हिस्सा रही हैं।

पढ़ें: चेतन भगत का विधु विनोद चोपड़ा पर बड़ा आरोप, कहा- 'मुझे सुसाइड के करीब पहुंचाया था'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें