फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान की बेटी ने साझा कीं ग्लैमरस तस्वीरें, सोशल मीडिया पर छाईं सुहाना खान

Tue, 21 Jul 2020 09:01 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Social Media
शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही पॉपुलर हो चुकी हैं। उनकी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। कभी वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आती हैं तो कभी फैमिली के साथ एन्जॉय करते दिखती हैं। सुहाना ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुहाना खान - फोटो : Instagram
सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक साथ तीन तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है। पहली तस्वीर में सुहाना अपने हाथ में पकड़ी किताब पढ़ती हुईं नजर आ रही हैं। इस किताब पर अमेरिकी अभिनेता James Dean की तस्वीर छपी है।
विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान - फोटो : Social Media
अपनी दूसरी तस्वीर में सुहाना सामने की तरफ देख रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का टॉप पहना हुआ है। खुले बालों में सुहाना कहर ढा रही हैं। हाथों में उनकी ज्वैलरी, लुक में चार चांद लगा रही है। सुहाना का ये नया अवतार फैंस को खूब भा रहा है।

4 of 5
सुहाना खान - फोटो : Social Media
तीसरी तस्वीर सुहाना का क्लोजअप है। सुहाना की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। सुहाना की बेस्ट फ्रेंड और अभिनेत्री अनन्या पांडे ने भी इस पर कमेंट करते हुए तारीफ की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुहाना खान - फोटो : Social Media
बता दें कि सुहाना खान ने तीन साल ब्रिटेन में रहकर पढ़ाई की है। अब आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए वो न्यूयॅार्क में रहने लगी हैं। वहां वो अभिनय की क्लासेस ले रही हैं। हालांकि फिलहाल सुहाना मुंबई में हैं। स्टार किड सुहाना खान  ने बड़े परदे पर अभी कोई शुरुआत नहीं की है। हालांकि उनका जल्द ही डेब्यू हो सकता है।

चेतन भगत का विधु विनोद चोपड़ा पर बड़ा आरोप, कहा- 'मुझे सुसाइड के करीब पहुंचाया था'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें