बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में सेक्स और यौन संबंधों पर खुलकर बात की गई। अपनी बेबाकी और बोल्ड दृश्यों के चलते ये फिल्में चर्चित रहीं। देखिए, कौन सी हैं ये फिल्में।
Trending Videos
विज्ञापन
सेक्स थीम पर बनी हैं ये 7 चर्चित फिल्में!
2 of 8
LSD लव सेक्स और धोखा - जैसा कि नाम से ही जाहिर है ये फिल्म सेक्स स्केंडल MMS और ऐसे ही यथार्थ पर बनी थी। फिल्म का प्लॉट सोसाइटी में सेक्स और उसके नाम पर मिले धोखे को ध्यान में रखकर बनाया गया था। इसमें ऑनर किलिंग और स्टिंग ऑपरेशन के सीन भी डाले गए। कुल मिलाकर फिल्म की बोल्डनेस ने काफी चर्चा बटोरी।
विज्ञापन
सेक्स थीम पर बनी हैं ये 7 चर्चित फिल्में!
3 of 8
फायर दीपा मेहता की इस फिल्म ने भारत में पहली बार लेल्बियन संबंधों पर खुलकर बात करने की कोशिश की थी। फिल्म में दिखाया गया कि लेस्बियन संबंध बाहर ही नहीं घरों के बीच फैली सामाजिक और पारिवारिक मर्यादा की बीच भी बन जाते हैं।
सेक्स थीम पर बनी हैं ये 7 चर्चित फिल्में!
4 of 8
कामसूत्र (1996) - जैसा कि नाम से ही जाहिर है, फिल्म में सेक्स भरपूर था। रेखा जैसी अभिनेत्री इस फिल्म में काम कर रही थी, इस लिहाज से फिल्म की चर्चा भी हुई। 16वीं सदी के माहौल को दिखाते हुए सेक्स और कामुकता से भरपूर दृश्यों के बीच फिल्म का सेट भी काफी इरॉटिक था। विरोध के चलते 1996 में बनी ये फिल्म 1998 में काफी कांट छांट के बाद रिलीज हो पाई।
विज्ञापन
सेक्स थीम पर बनी हैं ये 7 चर्चित फिल्में!
5 of 8
उत्सव 1984 में आई ये सेक्स प्रधान फिल्म संस्कृत ग्रंथ मृच्छकटिका पर आधारित थी। इसमें रेखा और तब के नवोदित कलाकार शेखर सुमन के बीच सेक्स से पगे सीन फिल्माए गए थे। शशि कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक गणिका एक ब्राह्मण को कामसूत्र सिखाती है। फिल्म में सेक्सुअलिटी, सेंसुअलिटी और इरॉटिक सीन काफी खूबसूरती से फिल्माए गए थे।
विज्ञापन
सेक्स थीम पर बनी हैं ये 7 चर्चित फिल्में!
6 of 8
रागिनी MMS इस फिल्म ने नए सिरे से सेक्स प्रधान फिल्मों पर बहस आरंभ करा दी थी। एक लड़का एक लड़की को पटाता है और उसके साथ सेक्स का MMS बनाना चाहता है। सेक्स और भुतहा माहौल को मिला जुला आधार बनाकर बनाई गई ये फिल्म काफी बोल्ड थी।
विज्ञापन
सेक्स थीम पर बनी हैं ये 7 चर्चित फिल्में!
7 of 8
ख्वाहिश ख्वाहिश मल्लिका सरहावत की पहली फिल्म थी जिसे शादीशुदा जोड़े की सेक्स लाइफ को आधार बनाकर फिल्माया गया था। फिल्म हनीमून, सेक्स थीम और 17 चुंबनों को लेकर काफी चर्चा में रही।
क्या कूल हैं हम - क्या कूल हैं हम भी सेक्स प्रधान फिल्म कही जाएगी। फिल्म में सेक्स के भूखे एक सीरियल किलर को लेकर बनी गलतफहमियों के बीच समलैंगिक संबंधों का ताना बाना दिखा। यौन अतृप्त दो दोस्त लड़कियों को लेकर कैसी कैसी फैंटेसी पालते हैं और कैसे काम करते हैं, फिल्म इस बारे में थी। फिल्म में द्विअर्थी संवाद और दृश्यों की भरमार रही।