अमिताभ बच्चन,
- फोटो : insta
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन आज वह नाम है, जिनका बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर भी उनकी कामयाबी का पैमाना बहुत अधिक है। बॉलीवुड में 40 साल हो जाने के बावजूद अगर कोई अभिनेता अपने अभिनय के दम पर दर्शकों को बांधे रखने की क्षमता रखता है तो उसे शहंशाह ही कहेंगे। लेकिन अमिताभ के इस मुकाम पर पहुंचने और कामयाब होने की कहानी आसान नहीं है। शुरुआत में अमिताभ को भारी आवाज और ऊंचे कद की वजह से रिजेक्ट कर दिया जाता था। अब उनकी यही भारी आवाज कहानी की पृष्ठभूमि में भी इस्तेमाल की जाती है।
अमिताभ ने रेडियो कंपनी में भी नौकरी पाने की कई बार कोशिश की पर असफल रहे। संघर्ष के दिनों में वह समुद्र के किनारे बेंच पर सोते थे। बॉलीवुड के महानायक बनने से पहले 8 साल तक उन्होंने संघर्ष किया। अमिताभ के करियर की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी थी, जो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद अमिताभ ने आनंद और जंजीर फिल्म में काम किया, जिसके बाद उनकी गिनती बॉलीवुड के शीर्ष कलाकारों में होने लगी।