फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bheemla Nayak: पवन कल्याण की फिल्म 'भीमला नायक' को देख क्रेजी हुए फैंस, बॉक्स ऑफिस पर मिली बंपर ओपनिंग

Fri, 25 Feb 2022 04:24 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भीमला नायक - फोटो : social media
बिग स्क्रीन्स पर अब सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों का राज नहीं रह गया है। इसपर रीजनल इंडस्ट्रीज की फिल्में भी जमकर कमाई कर रही हैं। लोगों ने पुष्पा को अपना जबरदस्त प्यार दिया। अब ऐसा ही कुछ टॉलीवुड फिल्म 'भीमला नायक' के साथ देखने को मिल रहा है। इस फिल्म के लिए लोगों का उत्साह देखने ही बन रहा है। इस फिल्म को बंपर ओपनिंग मिली है। इसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।   
विज्ञापन

2 of 5
भीमला नायक - फोटो : social media
भीमला नायक देखकर झूम उठे लोग 
पवन कल्याण की भीमला नायक साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। मलयालम हिट का तेलुगु रीमेक, 25 फरवरी को रिलीज किया गया। पवन कल्याण को उनके फैंस लंबे अंतराल के बाद बिग स्क्रीन्स पर देख रहे हैं। भीमला नायक के तीन दिन से सभी शोज हाउसफुल चल रहे हैं। इसके दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। राणा दग्गुबाती और पवन कल्याण की एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
भीमला नायक - फोटो : social media
इतने क्रेजी हो रहे लोग 
लोगों के सिर इस फिल्म का बुखार इतना चढ़ा हुआ है कि उन्होंने 'भीमला नायक' की रिलीज से पहले ही अपने सुपर स्टार 'पवन कल्याण' के बड़े-बड़े कटआउट्स शहरों में लगाने शुरू कर दिए थे। इस फिल्म की रिलीज के दिन थियेटर्स के बाहर लंबी-लंबी कतारें दिखीं। फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए लोग कतारें लगाकर टिकट काउंटर पर खड़े थे। पवन कल्याण को बिग स्क्रीन्स पर देखकर लोगों ने थियेटर में खूब सीटियां बजाईं। 

4 of 5
भीमला नायक देखकर पागल हुए फैंस - फोटो : social media
रिलीज से पहले हो चुकी है लीक 
भीमला नायक को रिलीज से पहले ही पायरेसी वेबसाइटों पर लीक कर दिया गया है। इससे पहले भी कई फिल्में लीक हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राणा दग्गुबाती, पवन कल्याण - फोटो : social media
ये है स्टार कास्ट
भीमला नायक त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा लिखित और सागर के चंद्र द्वारा निर्देशित एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह 2020 की मलयालम फिल्म 'अय्यप्पनम कोशियुम' की रीमेक है। सीथारा एंटरटेनमेंट्स के सूर्यदेवरा नागा वामसी द्वारा निर्मित इस फिल्म में पवन कल्याण, राणा दग्गुबाती, नित्या मेनन और संयुक्ता मेनन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें