पंचायत
- फोटो : सोशल मीडिया
पंचायत
अगर आप कभी गांव नहीं गए हैं या आपने कभी भी गांव नहीं देखा है तो वेब सीरीज पंचायत देख डालिए। जब मनोरंजन से गांव गायब होने लगता है तो ऐसे में पंचायत की दस्तक ने फिर से लोगों को उसी पुराने माहौल में पहुंचा दिया है, जहां भूत का कोई किस्सा होता है, बिजली की समस्या और भी अन्य कई दिक्कतें होती हैं, लेकिन वहां के लोग खुशहाली से अपना जीवन जीते हैं। ग्राम पंचायत के प्रधान जी, सचिव जी, बनराकस, विनोद और पिंकी इन किरदारों ने जीवन से जुड़ी छोटी-छोटी खुशी का गहराई तक असर डाला है। यही वजह है कि पंचायत के दोनों सीजन खूब पसंद किए गए हैं।