फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: अंकिता लोखंडे का रोमांटिक अंदाज और मौनी रॉय की शोख अदाएं, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Fri, 01 Jul 2022 09:36 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
बॉलीवुड के गलियारों से सेलिब्रिटीज रोज कोई न कोई नई तस्वीर या जानकारी साझा करते रहते हैं। फैंस भी अपने चहेते स्टार के जिंदगी के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं, इसलिए चाहें कोई नई फिल्म आने वाली हो या फिर कहीं वेकेशन पर जाना हो। सितारे भी खुद से जुड़ी हर छोटी बड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 11
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : insta
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी और पति विक्की जैन की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में एक्ट्रेस का बोल्ड लुक के साथ ही पति विक्की संग रोमांटिक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
मौनी रॉय - फोटो : insta
एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने हर लुक से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वह अपने ड्रेसिंग स्टाइल से तो जानी ही जाती हैं। इसके साथ ही अपनी खूबसूरती और शोख अदाओं से भी वह फैंस का दिल लूट लेती हैं। आज एक्ट्रेस ने व्हाइट क्रॉप टॉप और बेल बॉटम स्टाइल पैंट्स में तस्वीरें शेयर की हैं। स्मोकी आइज मेकअप के साथ उनका लुक किलर लग रहा है।

4 of 11
नेहा धूपिया - फोटो : insta
90 की मशहूर एक्ट्रेस नेहा धूपिया भले ही बड़े पर्दे पर सक्रिय न रहती हों लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा अपनी उपस्थिति दर्ज करवाती रहती हैं। नेहा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी बिंदास हैं और अक्सर खूबसूरत पलों को साझा करती रहती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में वह बॉसी लुक में नजर आ रही हैं साथ ही एक तस्वीर में उन्हें बोल्ड अंदाज में अपने सफेद बाल फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 11
अर्जुन कपूर - फोटो : insta
बॉलीवुड के डेशिंग एक्टर ने शुमार अर्जुन कपूर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करते रहते हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में भी अभिनेता काफी हैंडसम लग रहे हैं। अर्जुन ने ब्लैक टी शर्ट के साथ ही ब्लैक जैकेट टीमअप किया है साथ ही चश्में के साथ लुक को कंप्लीट किया है।
विज्ञापन

6 of 11
दीया मिर्जा - फोटो : insta
एक्ट्रेस दीया मिर्जा उन एक्ट्रेस में शुमार हैं जो 40 की उम्र में भी अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। दीया मिर्जा अक्सर अपने निजी जिंदगी के खूबसूरत पल साझा करती रहती हैं। हालांकि इस बार एक्ट्रेस ने साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। लाइट पिंक साड़ी, मैचिंग ज्वेलरी और ब्लश मेकअप से उन्होंने लुक को कंप्लीट किया है।
विज्ञापन

7 of 11
शहनाज गिल - फोटो : insta
शहनाज गिल को उनके चुलबुले अंदाज के लिए तो जाना ही जाता है। सोशल मीडिया पर भी अपने लुक्स और ड्रेसिंग स्टाइल से वह खूब तारीफें बटोरती हैं। आज शहनाज ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह ब्लैक ड्रेस में कातिलाना अंदाज में पोज करती नजर आ रही हैं।

8 of 11
अक्षरा सिंह - फोटो : insta
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की भी लंबी फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर अपनी वीडियो और तस्वीरों से फैंस का दिल लूट लेती हैं। लेटेस्ट तस्वीर में भी अक्षरा सिंह को कातिलाना अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने गाने के लिरिक्स के सा मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा, 'सब धुंधला धुंधला लागे मुझ पर ही फोकस है'।


 

9 of 11
जेनिफर विंगेट - फोटो : insta
अभिनेत्री जेनिफर विंगेट इस समय थाईलैंड में वेकेशन का जमकर लुत्फ उठा रही हैं। आज भी उन्होंने अपनी कई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उन्हें समंदर किनारे दोस्तों संग मस्ती करते देखा जा सकता है।

10 of 11
आयुष्मान खुराना - फोटो : insta
अभिनेता आयुष्मान खुराना लीक से हटकर फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं और एक बार फिर से वह फिल्म 'डॉक्टर जी' लेकर आने वाले हैं, फिलहाल आज फिल्म से अपना लुक साझा किया है और डॉक्टर डे की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

11 of 11
करीना कपूर, करिश्मा कपूर - फोटो : insta
बॉलीवुड में कपूर परिवार का एक अलग ही रुतबा है चाहें वह फिल्में हो या फिर शानदार जश्न। इसके अलावा कपूर सिस्टर्स भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं, जिसमें एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और करीना कपूर अक्सर सिस्टर गोल सेट करती दिखाई देती हैं। आज करिश्मा ने करीना संग अपनी तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों बहनों का मजबूत बॉन्ड नजर आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें