बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के अलावा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का भी अलग जलवा है। यहां के सिर्फ एक्टर्स ही नहीं, बल्कि एक्ट्रेस की भी अलग धाक है। खूबसूरती और बोल्डनेस के मामले में ये हसीनाएं बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती नजर आती हैं। कमाई के मामले में भी यह किसी से कम नहीं हैं। भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्रियां फिल्मों में अभिनय के लिए मोटी फीस वसूल रही हैं। अक्षरा सिंह से लेकर, मोनालिसा और आम्रपाली दुबे तक इन भोजपुरी तारिकाओं की फीस सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। आइए जानते हैं कि इस वक्त भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी पांच अभिनेत्रियों की फीस...