दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव सुर्खियों में हैं। हर कोई उनकी पहली पत्नी और पूरे परिवार के बारे में जानना चाहता है। क्या आप जानते हैं कि मुलायम सिंह पर फिल्म भी बनी है। इसमें मुलायम को न सिर्फ कुश्ती के अखाड़े से राजनीतिक दंगल का खिलाड़ी बनते दिखाया गया है, बल्कि उनके पूरे परिवार से भी रूबरू कराया गया है। इस रिपोर्ट में हम आपको मुलायम पर बनी फिल्म 'मैं मुलायम सिंह यादव' की कहानी के बारे में बता रहे हैं। साथ ही, यह भी बता रहे हैं कि यह फिल्म उनकी जिंदगी के कितनी करीब है...