फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे मनोरंजन: वो 10 फिल्में, जिन्हें कहीं से भी ढूंढकर आपको देखना ही चाहिए

Mon, 03 May 2021 01:22 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बेहतरीन फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस का कहर हर दिन बढ़ रहा है। ये वायरस लोगों को न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी परेशान कर रहा है। आज की तारीख में कोविड-19 को लेकर सही और फर्जी सूचनाओं की बाढ़ से होकर गुजरना पड़ता है। ये महामारी आम लोगों में चिंता और घबराहट को बड़े पैमाने पर बढ़ा रही है। आप में से ज्यादातर लोग जब इस वक्त घर बैठे हैं तो ऐसे में मनोरंजन ही एक ऐसा सहारा है जो कहीं न कहीं आपके दिमाग को शांति और सुकून के पल देता है। तो चलिए अपनी लिस्ट में इन फिल्मों को शामिल करिए और घर बैठे अपना मनोरंजन भी...
विज्ञापन

2 of 11
the nice guys - फोटो : सोशल मीडिया
द नाइस गाइज: रोमांटिक फिल्मों से अगर आप बोर हो चुके हैं और जासूसी कहानी अगर देखनी है तो आप द नाइस गाय देख सकते हैं। शेन ब्लैक की 2016 की कॉमेडी, रेयान गोसलिंग और रसेल क्रो के साथ 70 के दशक में जासूसी पर आधारित थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा था।
विज्ञापन

3 of 11
before sunrise - फोटो : ट्विटर
बिफोर सनराइज: अमेरिकन फिल्ममेकर रिचर्ड लिंकलेटर के डायरेक्शन में बनी 'बिफोर सनराइज' रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। फिल्म एक फ्रेंच महिला और अमेरिकन पुरुष के एक रात साथ में वियना घूमने की यात्रा पर आधारित थी। जो ट्रेन में मिलते हैं और फिर एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं। दोनों के दिमाग में ये बात चलती है कि दोनों की एक दूसरे के साथ आखिरी रात है। जाते समय दोनों 6 महीने बाद उसी स्टेशन पर मिलने का वादा कर अलग हो जाते हैं। दोनों एक दूसरे से मिल पाते हैं या नहीं इसे जानने के लिए तो आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। 

4 of 11
रहना है तेरे दिल में' - फोटो : File Photo
‘रहना है तेरे दिल में’: फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ 19 अक्टूबर 2001 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का म्यूजिक सुपरहिट रहा था। रीना यानी की दीया मिर्जा के साथ मैडी (आर माधवन) अपनी पहचान बदलकर पांच दिन गुजारता है और फिर कहानी में सैम (सैफ अली खान) आ जाता है। सैम को लगता है कि मैडी की प्रेमिका रही रीना से शादी कर वह मैडी से जीत जाएगा, लेकिन प्रेम त्याग का नाम है, पाने का नहीं, ये फिल्म के क्लाइमेक्स में फिर साबित होता है। यह हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। हालांकि रिलीज के वक्त यह फ्लॉप हो गई थी।
विज्ञापन

5 of 11
टाइटैनिक - फोटो : Titanic
टाइटैनिक: फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो ने जैक और केट विंसलेट ने रोज का किरदार निभाया था। दोनों के बीच का रोमांटिक सीन भी जबरदस्त लोकप्रिय हुआ था। डिकैप्रियो को इस फिल्म ने वो सब दिया जिसके वो हकदार हैं। 1997 में रिलीज हुई फिल्म टाइटैनिक की वर्ल्डवाइड कमाई करीब 2.187 बिलियन डॉलर थी। इतने साल बाद भी लोग जैक और रोज के अधूरे प्यार की कमी महसूस करते हैं। फिल्म के क्लाइमैक्स में जहाज डूबने के बाद बर्फीले समंदर में रोज को बचाने में जैक की जान चली जाती है।
विज्ञापन

6 of 11
forrest gump - फोटो : social media
फॉरेस्ट गंप: यह फिल्म साल 1994 में आई थी। 'फॉरेस्ट गम्प' (1994) ने छह ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के लिए टॉम हैंक्स को बेस्ट एक्टर, रॉबर्ट जेमेकिस को बेस्ट डायरेक्टर और फिल्म को बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड मिला था। 55 मिलियन डॉलर में बनी इस फिल्म ने 677 मिलियन डॉलर का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था। यह फिल्म साल 1994 में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। 'फॉरेस्ट गम्प' आम दर्शकों के लिए हमेशा दिल के करीब रहने वाली इमोशनल फिल्म रही है। आमिर खान इसी फिल्म का हिंदी रीमेक बना रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 11
breathless - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रीदलैस: इसे दुनिया में सबसे अधिक अध्ययन वाली फिल्मों में शामिल किया जाता है। फिल्म को Jean-Luc Godard ने निर्देशित किया था। ये फिल्म जब फ्रांस में रिलीज हुई तो उस वक्त इसने 2 मिलियन से अधिक दर्शकों को आकर्षित किया था।

8 of 11
मकबूल फिल्म का दृश्य - फोटो : Twitter
मकबूल (2003): विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इरफान ने मकबूल का मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी में मकबूल एक अंडरवर्ल्ड डॉन अब्बा जी (पंकज कपूर) का भरोसेमंद आदमी है। वह अब्बा जी के यहां काम करने वाली एक नौकरानी निम्मी (तब्बू) से चुपचाप प्यार करता है। वह मकबूल को अब्बा जी खिलाफ भड़काती है और मकबूल अब्बा जी का कत्ल कर देता है। इरफान के किरदार में अकस्मात बदलाव फिल्म की गति के हिसाब से अद्वितीय लगता है। 

9 of 11
गाइड - फोटो : Social media

गाइड: बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्मों में से एक गाइड है, जो रिलीज होने के समय कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन देव आनंद और वहीदा रहमान का कैरेक्टर राजू और रोजी आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। फिल्म के गाने आज भी सुपरहिट माने जाते हैं। अब तक अगर आपने ये फिल्म नहीं देखी तो देख लीजिए। ओल्ड इज गोल्ड...

10 of 11
the psycho - फोटो : सोशल मीडिया
'द साइको': 1960 में आई ये फिल्म काफी डरावनी है। इस हॉरर सस्पेंस फिल्म को अलफ्रेड हिचकॉक ने डायरेक्ट किया था। फिल्म इसी नाम से राबर्ट ब्लॉच लूजली द्वारा लिखे गए उपन्यास पर आधारित थी। ये एक मर्डर केस पर बेस सस्पेंस भरी फिल्म थी। होटल में घटी एक मर्डर घटना के इर्द-गिर्द बुने ताने बाने पर घूमती ये फिल्म कई जगहों पर बेहद डर पैदा कर देती है।
विज्ञापन

11 of 11
the prestige - फोटो : सोशल मीडिया
प्रेस्टीज: क्रिस्टोफर नोलान की ये एक और मास्टर पीस सस्पेंस थ्रिलर है जो लंबे समय तक याद रह जाती है। फिल्म दो प्रतिद्वंदी जादूगरों की दास्तान है। जो अव्वल मुकाम हासिल करने के लिए अपने मैजिक को एक ऐसे मुकाम पर ले जाते हैं जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की होती है। फिल्म 2006 में आई थी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें