पलावेर
- फोटो : Social media
सिनेमा ऑफ नाइजीरिया (Cinema of Nigeria, Nollywood)
नाइजीरियन सिनेमा को नॉलीवुड भी कहते हैं। इसकी शुरुआत भी 19वीं सदी के अंत मे हुई और इसे चार भागों में बांटा गया। औपनिवेशिक युग, स्वर्णिम युग, वीडियो फिल्म और न्यू नाइजीरिया सिनेमा। नाइजीरिया में बनी सबसे पहली फीचर फिल्म 'पलावेर (Palaver)' 1926 में रिलीज हुई थी। वहीं, 1957 में पहली रंगीन फिल्म नाइजीरिया को मिली थी। 'अजास्को' और 'मोसबलातन' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से हैं। यहां भी काफी संख्या में फिल्मों का निर्माण किया जाता है।