मां श्रीदेवी के साथ जान्हवी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘मदर्स डे’ पर साझा करने को वैसे तो तमाम संस्मरण फिल्मी सितारों के हैं, लेकिन अपनी मां का जिक्र चलने पर जिस तरह से जान्हवी का सिर गर्व से ऊंचा होता है, वह बस देखने से ही महसूस किया जा सकता है। श्रीदेवी की बेटी होने का उन्हें फख्र है और वह बस इसी बात पर अफसोस करके रह जाती हैं कि वह अपने अभिनय से अपनी मां को गर्वित देखने का समय नहीं देख पाईं। जान्हवी कहती हैं, ‘लोग कहते हैं कि मुझमें बहुत कुछ मम्मी जैसा ही है। तो मैं कहती हूं कि होना भी चाहिए। मैं मम्मी की बहुत लाडली रही। बड़ी होने के बावजूद मुझे ही उनका लाड ज्यादा मिला। उनको शायद लगता था कि मेरी छोटी बहन खुशी तो दुनिया जानती है पर मैं उतनी होशियार नहीं हो पाई।’