फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए वक्त के साथ कैसे बदले बॉलीवुड के 'भूत', 'बिंदियां' वाली 'स्त्री' से आज भी कांपते हैं लोग

Mon, 04 Feb 2019 02:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood bhoot
बॉलीवुड में रामसे बंधुओं से शुरू हुआ हॉरर फिल्मों का सिलसिला आज वक्त के हिसाब से काफी बदल गया है। पहले यहां फिल्मों में भूत के किरदार के लिए वरिष्ठ अभिनेता-अभिनेत्री भारी मेकअप में नजर आते थे वहीं अब उनकी जगह नवोदित अभिनेताओं ने ले ली है। इन हॉरर फिल्मों का मेकअप भी समय के साथ बदलता गया है। इसी का परिणाम है कि स्त्री में फ्लोरा सैनी ने केवल मेकअप की मदद से दर्शकों के मन में डर कायम कर दिया। आइए आज बात करते हैं उन फिल्मों की जिनमें सुपरनैचुरल किरदार निभा एक्टर्स न सिर्फ फेमस हुए बल्कि एक तरह से ये उनकी पहचान बन गई।
विज्ञापन

2 of 5
tumbbad Mohammad Samad
फिल्म 'तुम्बाड' में अपने अभिनय के लिए प्रशंसा बटोरने वाले 18 वर्षीय अभिनेता मोहम्मद समद को इस फिल्म के लिए तब साइन किया गया था जब वो छोटे थे। इस फिल्म में समद ने दोहरी भूमिका निभाई एक भूत (दादी) और दूसरी पांडुरंग की। इस फिल्म में दादी के किरदार के लिए पहले समद को कास्ट नहीं किया जाना था। फिल्म का जब 90 प्रतिशत हिस्सा शूट हो गया तब जाकर मेकर्स को अहसास हुआ कि दादी के पापी, अलौकिक चरित्र के लिए कास्ट बेहतर नहीं है। मेकर्स को एक ऐसे किरदार की तलाश थी जो पलते होने के साथ-साथ दुष्ट और शरारती भी हो सकती है, और फिर तब जाकर समद को इस फिल्म में दो किरदार निभाने पड़े। अगर आपने फिल्म देखी है तो आपको पता चल ही गया होगा कि समद ने अपने किरदार के साथ कितना न्याय किया।
विज्ञापन

3 of 5
stree
पिछले साल की सुपरहिट फिल्म स्त्री में चुड़ैल का किरदार निभाने वाली फ्लोरा सैनी को उनके किरदार के लिए हमेशा याद किया जाएगा। और वो भी तब जब पूरी फिल्म में सिर्फ एक बार चुड़ैल बनीं फ्लोरा अपना चेहरा दिखाती हैं। फ्लोरा बताती है कि फिल्म में उनके किरदार को छुपा कर रखा गया और इसलिए तमाम प्रमोशन से भी फ्लोरा गायब दिखीं लेकिन जब परदे पर स्त्री बन सामने आईं तो लोग आज भी उन्हें रास्ते पर देख यही कहते हैं... ओ स्त्री। फ्लोरा कहती हैं कि उनका मेकअप इतना खतरनाक था कि वह खुद को आइने में देखकर डर गईं थी। फ्लोरा ने कहा 'जब मेकअप चल रहा था तो मुझे आइना नहीं देखने दिया गया लेकिन जैसे ही मेकअप पूरा हुआ मेरे सामने आइना आया। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन मैं आइना देखकर डर के कारण अपनी चेयर से उछल गई थी।

4 of 5
डायरेक्टर विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म '1920' सीरीज की तीसरी फिल्म '1920 लंदन' में मीनल कपूर ने घोस्ट का किरदार निभाया था। हालांकि 1920 के इस भूत का खास बात ये थी कि इसके लिए किसी खास इफेक्ट की जरूरत नहीं पड़ी थी। मीनल कपूर को घोस्ट बनाने के लिए उनके शरीर पर मुल्तानी मिट्टी से मेकअप किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pari
फिल्म 'परी' में कालापोरी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मानसी मुल्तानी ने अपने डारावने लुक से सभी को हैरान कर दिया था। ब्रिटिश मेकअप कलाकार क्लोवर वूट्टन ने इस फिल्म में मानसी का मेकअप किया था। इस फिल्म के लिए भारी प्रॉस्थेटिक्स का इस्तेमाल किया गया था।  इसके मेकअप के लिए हर रोज दो घंटे लगते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें