फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितेंद्र के जन्मदिन और संगीतकार एमके अर्जुनन का निधन सहित ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Tue, 07 Apr 2020 12:37 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jeetendra, MK Arjunan - फोटो : amar ujala
अभिनेता जितेंद्र आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जितेंद्र अपना जन्मदिन सात अप्रैल को मनाते हैं। जितेंद्र कुमार ने हिंदी सिनेमा की एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। उन्होंनें बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत साल 1964 में फिल्म गीत गाया पत्थरों ने से की थी। इसके उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों की जीता। उन्होंने फिल्म फर्ज, हमजोली, जीने की हार, एक ही रास्ता, अर्पण जैसी कई शानदार फिल्में की हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Main Mulayam Singh Yadav - फोटो : Social Media
पीएम मोदी के बाद अब मुलायम सिंह यादव पर भी बनेगी फिल्म
हिंदी फिल्म जगत में पिछले कुछ समय से राजनेताओं पर आधारित फिल्में खूब चर्चा में हैं। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी.रामा राव और तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के बाद अब देश के पूर्व रक्षामंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पर बन रही फिल्म चर्चा में है। इस फिल्म का नाम है, "मैं मुलायम सिंह यादव"।

पढ़ें: पीएम मोदी के बाद अब मुलायम सिंह यादव पर भी बनेगी फिल्म, टीजर आया सामने
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan, Akshay Kumar - फोटो : file photo
कोरोना के चलते सलमान खान की राधे की रिलीज पर संकट के बादल
कोरोना वायरस से उपजे हालात पर काबू पाने के लिए मुंबई समेत पूरे देश में शूटिंग बंद है। किसी भी तरह का फिल्म निर्माण का कार्य नहीं चल रहा है। हालात पर काबू पाने के लिए किए गए लॉकडाउन के फैसले के चलते सभी फिल्मों की रिलीज टाल दी गई है। इस स्थिति का असर आने वाली फिल्मों पर भी पड़ने के संकेत मिल चुके हैं।

पढ़ें: कोरोना के चलते सलमान खान की राधे की रिलीज पर संकट के बादल, अक्षय कुमार को मिलेगा फायदा!

4 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
भारत के नक्शे की ऐसी तस्वीर साझा कर ट्रोल हुए अमिताभ
कोरोना वायरस के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी पांच अप्रैल को देश की जनता से एकजुटता दिखाने की अपील की थी। इस अपील के जरिए उन्होंने लोगों से अपने घर के बाहर और बालकनी में सभी लाइटें बुझाकर मोमबत्ती, दीपक, टॉर्च या मोबाइल फ्लैशलाइट जलाने को कहा, ताकि देश के लोगों के बीच एकता दिखे। पीएम मोदी की इस अपील में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। बॉलीवुड के सभी सितारों ने भी अपने घर के बाहर रोशनी की, लेकिन इस बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने एक ट्वीट की वजह से जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

पढ़ें: भारत के नक्शे की ऐसी तस्वीर साझा कर ट्रोल हुए अमिताभ, ट्रोलर्स ने याद दिलाई 'सूर्यवंशम' की जहर वाली खीर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MK Arjunan - फोटो : सोशल मीडिया
मलयालम सिनेमा के मशहूर संगीतकार एमके अर्जुनन का निधन
मलयालम सिनेमा के मशहूर संगीतकार एमके अर्जुनन (MK Arjunan) का निधन हो गया है। छह अप्रैल की सुबह एमके ने कोची के पल्लुरूथी में स्थित अपने आवास पर आखिरी सांस ली। 84 वर्षीय एमके पिछले पांच दशक से सिनेमा में सक्रिय थे। वहीं उन्होंने करीब 700 गानों को संगीत दिया था। 

पढ़ें: मलयालम सिनेमा के मशहूर संगीतकार एमके अर्जुनन का निधन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें