हू-ब-हू मधुबाला की तरह दिखने वाली प्रियंका कंडवाल (Priyanka Kandwal) इन दिनों इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं। लोग इन्हें टिकटॉक की मधुबाला (Madhubala Of TikTok) भी कहने लगे हैं। प्रियंका अक्सर पुराने हिंदी गानों की लिप्सिंग करते हुए वीडियो शेयर करती हैं। अब उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
टिकटॉक की 'मधुबाला'
- फोटो : instagram
प्रियंका ने जो ताजा वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर पर डाला है, उसमें वो मधुबाला के लोकप्रिय गीत 'आइए मेहरबां' पर एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। प्रियंका का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। साथ ही फैंस कमेंट कर उन्हें आज की मधुबाला बता रहे हैं। इस गाने पर मधुबाला बनीं प्रियंका का क्यूट अंदाज देखने लायक है।
विज्ञापन
3 of 6
priyanka kandwal
- फोटो : social media
प्रियंका टीवी के कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। प्रियंका ने सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' और 'माहिरा खान रिपोर्टिंग' में नजर आ चुकी हैं। प्रियंका टिक-टॉक पर अपने मधुबाला अंदाज के लिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वह मधुबाला के स्टाइल में कई सॉन्ग और डायलॉग के साथ वीडियो शेयर करती रहती हैं।
4 of 6
priyanka kandwal
- फोटो : social media
इतना ही नहीं प्रियंका इंस्टाग्राम पर भी मधुबाला लुक में फोटो शेयर करती हैं। मधुबाला की तरह दिखने की वजह से उनके टिकटॉक पर 60 हजार से ज्यादा फैन्स हैं। बता दें कि टिक-टॉक पर फिल्मी और क्रिकेट सितारों के हमशक्ल की लंबी लिस्ट है। कटरीना, करीना, अनुष्का, माधुरी से लेकर विराट कोहली तक के हमशक्ल सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
एलिना राय
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों कटरीना की हमशक्ल की तस्वीरें वायलर हुईं थीं । कटरीना की तरह दिखने वाली इस लड़की का नाम एलिना राय है। एलिना के टिकटॉक प्रोफाइल और इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट्स कर रहे लोग, उन्हें कटरीना कैफ ही समझते हैं। एलिना राय अपने अकाउंट पर कटरीना का ड्रेसिंग स्टाइल कॉपी करते हुए फोटो पोस्ट करती हैं।
भारतीय बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत चेहरों की जब भी बात होती है तो लोग मधुबाला का नाम सबसे पहले लेते हैं। मधुबाला मोहक, खूबसूरत, दिलकश और ताजगी से भरपूर, जिसके चेहरे से नूर टपकता रहा हो, तो आप मधुबाला के अलावा शायद ही किसी दूसरे चेहरे के बारे में सोच पाएं। मधुबाला की खूबसूरती का अंदाजा लगाना हो तो 1990 में एक फिल्मी पत्रिका मूवी के बॉलीवुड की आल टाइम ग्रेटेस्ट अभिनेत्रियों की लोकप्रियता वाले सर्वेक्षण को देखिए, उसमें 58 फीसदी लोगों के वोट के साथ मधुबाला नंबर एक पर रहीं थीं। उनके आसपास कोई दूसरा नहीं पहुंच पाया था। मधुबाला के दिल में छेद था और 36 साल की कम उम्र में ही वो इस दुनिया से चल बसीं।