फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर के साथ शादी का कार्ड वायरल होने की खबर पर जोर से हंसीं आलिया, दिया ऐसा रिएक्शन

Tue, 22 Oct 2019 05:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir Kapoor, Alia Bhatt - फोटो : amar ujala
रणबीर कपूर के साथ शादी की बातों पर आलिया बहुत मुश्किल से ही कोई बयान देती हैं। आइफा अवार्ड समारोह के दौरान रणबीर कपूर को फिल्म 'बर्फी' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड के लिए रेखा जब स्टेज पर आईं तो उन्होंने रणबीर और आलिया को लेकर खूब मजाक किया। सुबह से आलिया और रणबीर कपूर की कथित शादी के कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, अब आलिया का भी इस पर जवाब आ गया है।
विज्ञापन

2 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media
मुंबई एयरपोर्ट से लौटते वक्त एक रिपोर्टर ने आलिया से उनकी वेडिंग कार्ड की तस्वीर पर जवाब मांगा और पूछा कि क्या यह खबर सही है? इसे सुनते ही आलिया जोर से हंसने लगीं। रिपोर्टर ने एक बार फिर पूछा इस पर आलिया ने 'न' में सिर हिला कर खबर को फेक बताया। इस वेडिंग कार्ड को ट्विटर और वॉट्सऐप पर काफी शेयर किया जा रहा है। हालांकि, कार्ड को ध्यान से देखने के बाद पता चलता है कि यह फोटोशॉप्ड है और पूरी तरह से नकली है।
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt - फोटो : Viral Bhayani, Instagram
कार्ड में स्पेलिंग और फैक्ट की काफी सारी गलतियां हैं। जैसे कार्ड में आलिया के नाम की स्पेलिंग Aliya लिखी है जबकि वह  Alia लिखती हैं। इसके अलावा कार्ड में आलिया को मुकेश भट्ट की बेटी बता दिया गया है जबकि वह फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी हैं। यही नहीं, कार्ड में वेडिंग डेट 22nd जनवरी के बजाय 22th जनवरी लिखी है। बता दें कि इस शगुन के कार्ड को लेकर भट्ट और कपूर परिवार की तरफ से भी कोई बयान नहीं आया है।
 


 

4 of 5
Ayan Mukerji, Alia Bhatt and Ranbir Kapoor - फोटो : file photo
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। आइफा अवार्ड समारोह के दौरान रेखा बोलीं कि 'मैं रणबीर के बारे में एक बात और कहना चाहती हूं जो मैं भूल गई थी पर अब जब आलिया यहां हैं तो मैं ऑफीशियली ये बोल सकती हूं कि ‘रणबीर बहुत अच्छे लवर हैं’ रेखा ने यही लाइन तीन बार रिपीट की। रेखा की बात सुनकर आलिया शरमा जाती हैं और उनके पीछे मुंह छिपा लेती हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : viral bhayani
इससे पहले भी आलिया और रणबीर की शादी की तस्वीरें वायरल हुई थीं। इसमें आलिया और रणबीर एक-दूसरे को जयमाल पहनाते नजर आए थे। अक्सर दोनों को साथ में घूमते-फिरते देखा जाता है। दोनों ने अब खुलेआम अपने प्यार को कबूलना भी शुरू कर दिया है। कई बार अवॉर्ड फंक्शन में दोनों एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते भी देखे गए। दोनों जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग का आखिरी चरण चल रहा है। 

पढ़ें: क्या सच में 22 जनवरी को है आलिया-रणबीर की शादी? वायरल वेडिंग कार्ड की जान लें सच्चाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें