फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में घर से बाहर निकल वीडियो बना रहा था TikTok स्टार, केस दर्ज हुआ तो दी ये सफाई

Sat, 04 Apr 2020 12:31 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फैजल शेख - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन में जब सभी अपने-अपने घरों में हैं तो वहीं कई लोग घरों से बाहर निकलने से भी नहीं रुक रहे हैं। इसी बीच एक टिक टॉक स्टार को घर से निकलना भारी पड़ गया और पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज कर ली।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फैजल शेख - फोटो : सोशल मीडिया
TikTok स्टार फैजल शेख के खिलाफ घर से बाहर निकलकर वीडियो बनाने का आरोप है। महाराष्ट्र के अंबोली पुलिस थाने में फैजल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वकील अली कासिफ खान ने पुलिस में शिकायत दी थी। आरोप है कि फैजल का वीडियो लॉकडाउन में लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए उकसा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
फैजल शेख - फोटो : सोशल मीडिया
'बॉम्बे टाइम्स' से बात करते हुए वकील अली कासिफ खान ने कहा, 'फैजल ने अपने वीडियो में बिल्डिंग से बाहर निकलकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के मशहूर डायलॉग पर लिपसिंक कर रहे हैं। वह कहते हैं- 'मौत को छूकर टक से वापस आ सकता हूं।' यह वीडियो भड़काऊ है।' हालांकि बाद में फैजल ने ये वीडियो डिलीट कर दिया। 

4 of 5
फैजल शेख - फोटो : सोशल मीडिया
इस पूरे मामले में फैजल शेख ने एक बयान जारी कर कहा उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। फैजल कहते हैं कि 'एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मैंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से गुजारिश की कि वो अपने घर पर रहें और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें। कोरोना वायरस के खिलाफ मैं सरकार के हर पहल का स्वागत करता हूं। जब हमारे पास ऐसा पावरफुल माध्यम है तो हमें इसके जरिए जागरूकता फैलानी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फैजल शेख - फोटो : सोशल मीडिया
फैजल ने आगे कहा कि 'मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था उसमें भी मैंने लिखा था कि घर पर ही रहिए। कुछ ने इसे दूसरी तरह ले लिया। जब लोगों ने इस पर सवाल उठाने शुरू किए तो मैंने तुरंत डिलीट कर दिया। अब कुछ लोग दुर्भावना से प्रेरित मेरे खिलाफ झूठी खबरें फैला रहे हैं।' ध्यान रखने वाली बात ये है कि जुलाई, 2019 में एक आपत्तिजनक वीडियो बनाने के बाद फैजल का टिकटॉक अकाउंट सस्पेंड हो गया था। तब वकील अली कासिफ खान ने ही उनकी मदद की थी और जमानत दिलवाई थी। 

लॉकडाउन में भी करोड़ों कमा रहे आपके चहेते सेलेब्रिटीज, तरीका जानकर हैरान हो जाएंगे आप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें