फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जो कम बोलते हैं ना वो ज्यादा जीते हैं...', पढ़िए तिग्मांशु धूलिया के दमदार डायलॉग्स

Sat, 03 Jul 2021 11:03 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तिग्मांशु धूलिया - फोटो : सोशल मीडिया
इनकी 'गाली पर भी ताली' पड़ती है, क्योंकि इनके मन में 'गलती करने का ख्याल' भी आता है। इनकी मानें तो 'बीहड़ में बागी' मिलते हैं और 'मर्द गालियां इसलिए देते हैं, क्योंकि वो रोते कम' हैं। दरअसल, बात हो रही है तिग्मांशु धूलिया की, जिनके डायलॉग बॉलीवुड के नए नजरिए की नुमाइश पेश करते हैं। आज इन्हीं तिग्मांशु का बर्थडे है तो रूबरू होते हैं उनके बेहतरीन डायलॉग्स से, क्योंकि उनका मानना है...'जो कम बोलते हैं, वो ज्यादा जीते हैं!'

3 जुलाई 1967 को जन्मे तिग्मांशु हासिल, पान सिंह तोमर, बुलेट राजा जैसी फिल्मों का डायरेक्शन और गैंग ऑफ वासेपुर में एक्टिंग का दम दिखा चुके हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अंग्रेजी, इकॉनोमिक्स और इतिहास से बीए किया है। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने दिल्ली में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से थिएटर की मास्टर डिग्री ली। इसी दौरान उनका जुड़ाव थियेटर से हो गया और चले आए बंबई अपना सपना पूरा करने। आज उनके जन्मदिन पर हम लेकर आए हैं उनके कुछ चुनिंदा डायलॉग्स...
विज्ञापन

2 of 5
तिग्मांशु धूलिया - फोटो : सोशल मीडिया
'सबसे ज्यादा पसंद मुझे ये दूरी है, क्योंकि अगर ये दूरी न हो...तो तुम्हारे करीब आने का बहाना ना मिले... फिल्म- दिल से 

सोच समझ के तो इम्तिहान दिया जाता है इंतकाम नहीं- फिल्म- साहेब बीवी और गैंगस्टर
विज्ञापन

3 of 5
तिग्मांशु धूलिया - फोटो : सोशल मीडिया
नजर का ही तो खेल है सब, वरना दिल तो हमारा भी साफ है, भगवान ने हमें ऐसी आंखें दे दी हैं क्या कहें..- हासिल

आपको पता है मर्द ज्यादा गालियां क्यों देते हैं, क्योंकि वो रोते कम' हैं- साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स

4 of 5
इरफान खान और तिग्मांशु धूलिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'अरे तू पूरो पत्रकार बन गओ है कि ट्रेनिंग पे है? जे इलाके का होक भी पतो नहीं है? बीहड़ में बागी होते हैं डकैत मिलते हैं पार्लियामेंट में'- पान सिंह तोमर

जंग में तो ना जाने दिया हमको, जान जोखिम में ना डालने दी. अब इज्जत को जोखिम में डालके, खेल को जंग का मैदान बना देंगे- पान सिंह तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तिग्मांशु धूलिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभी गलती हुई कहां है, अभी तो सिर्फ गलती करने का ख्याल आता है- साहेब बीवी और गैंगस्टर

जो कम बोलते हैं ना वो ज्यादा जीते हैं- साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें