फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी देओल का नाम बेटे करन के लिए बन गया था बड़ी मुसीबत, सुनने पड़ते थे ताने

Sat, 03 Jul 2021 10:56 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करन देओल - फोटो : Instagram
पिता के प्यार और मार्गदर्शन से बच्चे बहुत कुछ सीखते हैं, लेकिन फिल्म जगत में इसके बिलकुल विपरीत होता है। बॉलीवुड सितारों के बच्चों अक्सर अपने माता-पिता के नाम पर ताने सुनने पड़ते हैं। कोई उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करता है, तो कभी फिल्म फ्लॉप हो जाने से उन्हें अच्छे खासे ताने मिलते हैं। ऐसा ही हुआ है बॉलीवुड के एक्शन हीरों सनी देओल के बेटे करन देओल के साथ भी, लेकिन सोशल मीडिया पर नहीं बल्कि स्कूल टाइम पर। करन का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रहें हैं कि बचपन में उन्हें उनके पिता सनी देओल का नाम लेकर टीचर और बच्चे बुली करते थे। उनके लिए उनके पिता का नाम मुसीबत बन गया था।

सनी देओल के नाम पर स्कूल में किया जाता था परेशान

करन ने एक मीडिया बातचीत में बताया कि कैसे उनके पिता सनी देओल का नाम स्कूल में उनके लिए परेशानी का कारण बन गया था। उन्होंने कहा कि उनके पिता का नाम लेकर स्कूल में बच्चें उन्हें बुली करते थे। करन ने इस इंटरव्यू में बताया कि एक बार उन्हें लड़कों ने स्कूल में सबके सामने ग्राउंड में पटक दिया था। जिसके बाद वो लड़के करन को चिढ़ाते हुए कह रहे थे कि यकीन नहीं होता तू सनी देओल का बेटा है। तुझे तो किसी से लड़ना भी नहीं आता।
विज्ञापन

2 of 5
करन देओल - फोटो : Instagram
टीचर्स ने पिता के नाम पर दिए ताने 

करन को अपने पिता सनी देओल के नाम पर सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि स्कूल के शिक्षकों से भी  कई बार ताने सुनने के मिले। करन ने बताया कि एक बार जब वो स्कूल में अपना असाइनमेंट ढंग से नहीं करके गए, तब उनकी टीचर  उनके  पास आईं और उन्होंने सनी देओल के नाम पर उन्हें ताना मारा। उनकी टीचर ने करन को कहा - तुम केवल अपने पिता के पैसे उड़ाने के काबिल हो और जिंदगी में कुछ हासिल नहीं कर सकते। करन ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि उन्होंने कई सालों तक इस तरह के ताने सुने हैं। लोगों ने उन्हें तंग किया है। मैं सनी देओल का बेटा हूं यही मेरी पहचान बन गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
करन देओल - फोटो : Instagram
स्कूल में किया जाता था जज

करन ने बताया कि स्कूल में बच्चे उन्हें इस बात से जज करते थे कि अगर वो सनी देओल के बेटे हैं तो उन्हें एक्शन करना आता होगा। उन्होंने कहा मुझे इस बात से बहुत अधिक शर्मिंदगी होती थी, क्योंकि स्कूल में अधिकतर बच्चे या तो मुझे जज करते थे या फिर मेरा मजाक उड़ाते थे। लेकिन मैंने धीरे-धीरे उन लोगों की बातों का नजरअंदाज करना शुरू किया और खुद पर भरोसा रखकर अपने जीवन में आगे बढ़ा। करन ने बताया कि इन सब चीजों का असर मेरे पर न पड़े इसलिए उनकी मां हमेशा उनका हौसला बढ़ाती थीं। उन्होंने कहा मेरे पिता भी हमेशा मुझे यही समझाया करते थे कि इस तरह की बेकार की बातों पर मुझे ध्यान नहीं देना चाहिए।

4 of 5
करन देओल - फोटो : Instagram
पल पल दिल के पास से रखा था बॉलीवुड में कदम

करन देओल को उनके पिता सनी देओल ने ही बॉलीवुड में लॉन्च किया था। साल 2019 में आई फिल्म 'पल-पल दिल के पास' से करन ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म का निर्देशन उन्ही के पिता सनी देओल ने किया था। फिल्म की पूरी शूटिंग शिमला में की गई थी। हालांकि ये फिल्म जब बड़े परदे पर आई तो बुरी तरह से असफल रही। फिल्म में करन के अपोजिट सहर बाम्बा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करन देओल - फोटो : Instagram
अपने 2 के लिए सीख रहें हैं एक्शन

बड़े परदे पर गदर- एक प्रेम कथा जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाली अनिल शर्मा और सनी देओल की जोड़ी फिल्म 'अपने 2' के साथ एक बार फिर से बड़े परदे पर लौटने के लिए बिलकुल तैयार है। इस फिल्म में एक बार फिर से सनी देओल और बॉबी देओल अपने पिता धर्मेंद्र के साथ नजर आएंगे। लेकिन सबसे खास बात ये है कि करन देओल इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म के लिए करन एक्शन सीख  रहे हैं। एक मीडिया बातचीत में अनिल शर्मा ने बताया कि वो लोग अमेरिकी एक्शन डायरेक्टर का इंतजार कर रहे हैं, जो करन देओल को बॉक्सिंग की ट्रेनिंग देंगे। हालांकि करन ने खुद भी इसकी ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी है। बता दें कि अपने 2 अपने फिल्म का सीक्वल है। जिसमें देओल परिवार के सभी एक्टर थें। इस फिल्म में सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र के अलावा कटरीना कैफ और शिल्पा शेट्टी ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें