फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के 'SWAG SE SWAGAT' के दीवाने हुए फैंस, भारतीय सिनेमा के इतिहास में दर्ज हुआ रिकॉर्ड

Sun, 23 Sep 2018 02:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
swagat
बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का गाना 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' रिलीज के बाद से ही काफी चर्चा में रहा है। इस गाने की काफी तारीफ की गई। अब इस गाने के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है जो बिग बॉस 12 में बिजी सलमान के चेहरे पर खुशी ला देगा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
tiger zinda hai
यह गाना लोगों में इतना लोकप्रिय हुआ कि 6 महीने में ही इस गाने को देखने वालों की संख्या 600 मिलियन से ज्यादा हो गई है। इसके साथ ही ये गाना भारत का सबसे ज्यादा सुने जाने वाला गाना बन गया है। इस गाने में कटरीना कैफ शानदार मूव्स करते नजर आ रही हैं तो वहीं सलमान खान का SWAG और टशन देखने लायक है।
विज्ञापन

3 of 5
tiger zinda hai
सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का पहला गाना 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' 21 नवंबर को रिलीज किया गया था। म्यूजिक डायरेक्टर विशाल और शेखक के इस गाने की लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखी है जबकि आवाज विशाल ददलानी और नेहा भसिन की है।

यहां देखें गाना

4 of 5
Swag Se Swagat
बता दें कि टाईगर जिंदा है 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है और इसमें सलमान खान और कटरीना कैफ काफी सालों बाद साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमेस्ट्री गाने में काफी शानदार लग रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tiger zinda hai
बता दें कि, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2012 में आई 'एक था टाइगर' की सीक्वल है। 'एक था टाइगर' का कुल बजट 75 करोड़ रुपए था। वहीं सलमान खान की फीस को छोड़कर 'टाइगर जिंदा है' का कुल बजट लगभग 150 करोड़ रुपए है। रिलीज के चौथे ही दिन फिल्म अपनी लागत निकालने में कामयाब रही थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें