फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैट शो में नजर आएंगी राधिका आप्टे, कास्टिंग काउच को लेकर मचा चुकी हैं सनसनी

Sun, 23 Sep 2018 02:08 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राधिका आप्टे - फोटो : self
पैडमैन और लस्ट स्टोरीज फिल्म में अपने अभिनय से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाली राधिका आप्टे जल्द ही अभिनेत्री अनाता श्रॉफ अदजानिया के चैट शो 'फीट अप विद द स्टार्स' में नजर आएंगी। इनदिनों राधिका अपने चैट शो के साथ ही श्री राम राधवन की आने वाली फिल्म 'अंधाधुन के लिए भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और तब्बू के साथ नजर आएंगी। इसे पहले फिल्म' बदलापुर ' में राधिका आप्टे की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
राधिका आप्टे
पैडमैन फिल्म  में राधिका आप्टे और अक्षय कुमार के जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। राधिका ने बताया फिल्म के शूटिंग के दौरान अक्षय ने उनका मजाक बनाते हुए कहा था कि तुम्हारा चेहरा  नेशनल अवार्ड की तरह दिखता है। इसे सुनते ही मौके पर मौजूद स्टार्स ने राधिका के खूब मजे लिए थे। साथ ही अक्षय ने राधिका की एक्टिंग की सराहना भी की थी। 
विज्ञापन

3 of 4
राधिका आप्टे
गौरतलब है कि राधिका आप्टे अलग तरह के रोल और फिल्में कर बॉलीवुड में अपनी धाक जमा चुकी हैं । साथ ही वो अक्सर अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं । पिछले दिनों उनकी फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' रिलीज हुई थी । इसमें उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था । अब उनकी फिल्म 'अंधाधुन' आने वाली है। हाल ही में राधिका ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था । 
विज्ञापन

4 of 4
राधिका आप्टे - फोटो : self
आपबीती बताते हुए राधिका ने कहा कि एक विदेशी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ ऐसा हुआ था । उस वक्त राधिका को बैक पेन की प्रॉब्लम थी। लिफ्ट में जाते वक्त उन्हें क्रू का एक मेंबर मिला । उसने राधिका से कहा कि अगर उन्हें कोई तकलीफ हो तो वो रात में उसे मसाज के लिए बुला सकती हैं। उस समय राधिका को ये बात थोड़ी अजीब लगी । दूसरे दिन राधिका ने इसकी शिकायत डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें