सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने 4 दिन में 154 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई कर ली है लेकिन 'बाहुबली 2 द कंक्लूजन' से अब भी वह एक मामले में पीछे चल रही है। दरअसल ओपनिंग वीकेंड लिस्ट में सलमान खान बाहुबली को पछाड़ने में कामयाब नहीं हो सके।
पढ़ेंः 150 करोड़ फीस लेकर सलमान ने कहा था 'टाइगर जिंदा है', विलेन की फीस सुनकर दिमाग हिल जाएगा
विज्ञापन
2 of 4
आजकल किसी भी फिल्म की बॉक्स ऑफिस के सक्सेस में ओपनिंग वीकेंड की अहमियत काफी बढ़ गई है क्योंकि शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्में पहले तीन दिन में जितना अधिक बिजनेस कर लेती हैं बाद में उनका प्रेशर उतना ही कम हो जाता है।
विज्ञापन
3 of 4
आपको बता दें कि फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने पहले दिन में ही 45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी लेकिन साउथ की फिल्म 'बाहुबली 2' ने पहले दिन में 46 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। इससे ये साफ हो जाता है कि बॉलीवुड के सुल्तान साउथ के बाहुबली को इस मामले में हराने में असमर्थ रहे।
पढ़ेंः 'वांटेड' होते ही 'टाइगर' बना हिट्स का 'सुल्तान', 12वीं फिल्म में भी कमाई 150 करोड़ के पार
अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने कई रिकॉर्ड भी बना लिए है। ये सलमान की 12वीं फिल्म है जिसने 100 करोड़ की कमाई पार की है। वहीं फिल्म 'बाहुबली2- द कंक्लूजन' का हिंदी डब वर्जन ने ओपनिंग वीकेंड में ही 128 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था।