इटली में शादी, फिनलैंड में हनीमून और दिल्ली में पहले रिसेप्शन के बाद आज मुंबई में अनुष्का-विराट की ग्रैंड पार्टी है। दोनों ेके लिए आज का दिन बेहद खास है। दिल्ली के होटल ताज में हुए पहले रिसेप्शन में कई बड़ी शख्सियतों के पहुंचने के बाद अब मुंबई में भी कई सेलिब्रिटिज के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
2 of 7
मुंबई के लोअर परेल इलाके के होल सेंट रेजिस में आज सेलिब्रिटिज का जमावड़ा लगने वाला है। मुंबईकर क्रिसमस की खुमारी से उबर ही नहीं पाए थे कि 40 मंजिला इमारत वाले होटल की 9th फ्लोर पर फिर से रंग जमेगा। विराट-अनुष्का को उनकी नई जिंदगी के लिए बधाई देने वालों में कौन-कौन से खास मेहमान होंगे इसकी ऑफिशियल पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
3 of 7
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो लगभग 300 चुनिंदा लोगों को इस रॉयल वेडिंग रिसेप्शन का कार्ड पहुंचा है। इनमें देश के टॉप उद्योगपति से लेकर बड़े राजनेता, फिल्म सेलिब्रिटिज और क्रिकेटर्स शामिल है। बताने की जरूरत नहीं कि दिल्ली रिसेप्शन में सिंगर गुरदास मान और क्रिकेटर शिखर धवन ने गर्दा उड़ा दिया था। लाउड म्यूजिक पर जमकर भंगड़ा हुआ था।
4 of 7
शायद मुंबई रिसेप्शन विराट-अनुष्का के फैंस के लिए थोड़ी मायूसी ला दे। खबर ही कुछ ऐसी है। सूत्रों की माने तो इंडस्ट्री के तीन बड़े सुपरस्टार आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान इस ग्रैंड पार्टी का हिस्सा नहीं होंगे। इन तीनों ही खान के साथ अनुष्का फिल्म कर चुकी है। ये बात भी किसी से छिपी नहीं कि तीनों के साथ अनुष्का की बॉन्डिंग कितनी शानदार है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : The indian express
दरअसल, ये तीनों ही खान क्रिसमस और नए साल के मौके पर बेहद बिजी है। आमिर जहां अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग में विदेशी दौरे पर हैं तो वही शाहरुख और आमिर भी अपने-अपने स्पेशल प्रोजेक्ट में व्यस्त है। हालांकि अंतिम समय पर अगर ये सितारें पार्टी में शरीक हो भी जाते हैं तो इसे अनुष्का के प्रति उनका प्यार ही माना जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
बता दें कि अनुष्का ने अपना बॉलीवुड डेब्यू शाहरुख खान के साथ किया था। ये फिल्म अनुष्का के करियर के लिए बेहद अहम साबित हुई। 'रब ने बना दी जोड़ी' ने बॉक्सऑफिस पर सफलता के नए झंडे गाड़े थे। इसके बाद आई 'पीके' ने भी कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़े। फिल्म में आमिर-अनुष्का की बॉन्डिंग देखते ही बनती है। सलमान खान के साथ अनुष्का ने 'सुल्तान' में काम किया। 'सुल्तान' अपने वक्त की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।
याद हो कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। जिसके बाद बीते गुरुवार को दिल्ली के ताज होटल में पहला रिसेप्शन रखा गया था। अब 26 दिसंबर को मुंबई में ये पार्टी रखी गई है। करीब 65 हजार स्क्वेयर फीट में फैले 'एस्टर बालरूम' क्रिस्टल झूमरों से सजा हुआ शानदार बैंक्वट हॉल है, जहां सितारों की महफिल जमने वाली है।