फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम में टाइगर श्रॉफ ने किया ऐसा वर्कआउट, वीडियो देख बॉलीवुड सितारे भी रह गए हैरान

Sun, 18 Aug 2019 03:42 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tiger shroff - फोटो : social media
अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने स्टंट और एक्शन सीन के लिए जाने जाते हैं। युवाओं के साथ टाइगर बच्चों के बीच भी बेहद लोकप्रिय हैं। वो सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं जिनमें वो हैरान कर देने वाले स्टंट करते नजर आते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
tiger shroff - फोटो : social media
वीडियो में टाइगर एक जिम में हैं और वर्कआउट कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 200 किलो का भार उठाया। टाइगर ने कैप्शन मेें लिखा- 'कुछ समय से मैं यह कोशिश कर रहा था। 200 किलो।'
विज्ञापन

3 of 5
Tiger Shroff - फोटो : file photo
टाइगर का यह वीडियो देख धड़क फेम एक्टर ईशान खट्टर ने लिखा- 'सुपरह्यूमन।' ईशान  के जवाब में टाइगर ने कहा कि 'हा हा, भाई।' वहीं शिल्पा शेट्टी ने लिखा- 'बाप रे।'


पढ़ें: टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन के बीच अब ऐसे होगी 'वॉर', नए पोस्टर में वाणी कपूर भी आईं नजर

4 of 5
war film - फोटो : Amar Ujala
टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म वॉर है। जिसमें ऋतिक रोशन की भी मुख्य भूमिका है। टाइगर श्रॉफ ने वॉर का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'इस लड़ाई में सिर्फ एक ही जीतेगा। ऋतिक रोशन, क्या आप हारने को तैयार हैं?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
war film - फोटो : amar ujala
ऋतिक ने भी शानदार अंदाज में टाइगर को जवाब दिया है। ऋतिक ने लिखा- 'यह एक जंग है। मेरा एक्शन मेरे शब्दों से ज्यादा धमाकेदार होगा। 2 अक्टूबर को तुमसे मिलता हूं।' फिल्म में इन दोनों एक्टर्स के साथ वाणी कपूर भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें