फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ ने सिर्फ इतने साल में सीखा डांस, माइकल जैक्सन के लिए करना चाहते हैं ये बड़ा काम

Mon, 20 May 2019 11:55 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
tiger shroff disha patani

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ चर्चा में हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री में अपने एक्शन और स्टंट के लिए काफी मशहूर हैं। एक्टिंग तो हर कोई कर लेता है लेकिन एक्टिंग के साथ रियल स्टंट करना टाइगर का पहला काम है। गौरतलब है कि टाइगर ने माइकल जैक्सन की बायोपिक करने की इच्छा जाहिर की है। टाइगर ने बताया कि उनकी लाइफ में माइकल जैक्सन का क्या रोल है।

 

विज्ञापन

2 of 4
Tiger Shroff, Ananya Pandey &Tara Sutaria - फोटो : instagram
टाइगर ने बताया, ''मैंने जब फिल्म 'हीरोपंती' साइन की थी, उस वक्त ही सोचा था कि मुझे माइकल जैक्सन की तरह डांस करना है, इसलिए मैं बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन के डांस का भी बड़ा फैन हूं, आज मैं जहां भी हूं, उसकी वजह सिर्फ माइकल जैक्सन हैं क्योंकि वही मेरी सबसे पहली प्रेरणा थे, पहली फिल्म साइन करने से एक साल पहले ही मैंने डांस सीखना शुरू कर दिया था, भले ही लोगों को लगता हो कि मैं बचपन से ही डांस करता हूं तो ऐसा सोचना गलत है।' 
विज्ञापन

3 of 4
Disha Patani And Tiger Shroff - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
उन्होंने आगे बताया कि ' मैंने अपने डांस का सफर 6 साल पहले ही शुरू किया था, मेरी बॉडी सख्त थी, इसलिए मुझे डांस करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी, मैं बहुत शर्मिला भी हूं और इसे खत्म करने में भी मुझे बहुत समय लगा लेकिन अभी भी पूरी तरह से यह खत्म तो नहीं हो पाई लेकिन पहले के मुकाबले अब काफी खुल गया हूं, मैं एक्शन, रोमांस के साथ रियलिस्टिक फिल्में भी करना चाहता हूं।'
विज्ञापन

4 of 4
tiger shroff
बॉलीवुड में लगातार बन रही बायोपिक पर टाइगर ने कहा, 'यह सच है कि कई जाने माने लोगों की बायोपिक बनीं और अभी भी जारी है, जहां तक मैं मानता हूं तो मैं माइकल जैक्सन की बायोपिक करना चाहता हूं, यदि मुझे ऐसा कोई मौका मिले तो बहुत खुशी होगी क्योंकि वह मेरी प्रेरणा हैं,  आज माइकल जैक्सन को हर देश, हर गली और हर बच्चा जानता है, ठीक माइकल जैक्सन की तरह मैं अपनी लाइफ में तरक्की पाना चाहता हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें