फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियर के शुरुआती दिनों में ऐसे दिखते थे टाइगर श्रॉफ, तस्वीर साझा करते हुए लिखा- ‘सब कुछ वैसा ही है बस...’

Wed, 25 Nov 2020 09:47 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : isntagram/tigerjackieshroff
अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने एक्शन के अलावा फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीरों और वीडियोज की भरमार है जिसमें वे वर्कआउट करते नजर आते हैं। टाइगर ने अब अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है, जो कि बेहद खास है।
विज्ञापन

2 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : instagram/tigerjackieshroff
तस्वीर टाइगर के करियर के शुरुआती दिनों की है। इस मोशन पिक्चर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'यह मेरे शुरुआती शूट्स में से है। ज्यादा कुछ नहीं बदला है सिवाय फेशियल हेयर के।' तस्वीर में टाइगर सिक्स पैक्स एब में नजर रहे हैं। उनका किलर लुक देखकर फैंस भी दीवाने हो गए।
 
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : instagram/tigerjackieshroff
बीते दिनों टाइगर ने मालदीव से अपनी कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे। किसी तस्वीर में टाइगर समंदर किनारे नजर आ रहे हैं तो किसी में डाइव लगाते दिखे। मालदीव के लिए वे अपनी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ रवाना हुए थे।
 

4 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : instagram/tigerjackieshroff
टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म 'गणपत' की निर्माताओं ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है। इस फिल्म का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले होगा जबकि फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' बनाने वाले विकास बहल को। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल के मध्य से शुरू होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : instagram/tigerjackieshroff
टाइगर श्रॉफ की आखिरी फिल्म इसी साल मार्च में रिलीज हुई बागी 3 है। फिल्म में टाइगर के अलावा रितेश देशमुख, श्रद्धा कपूर और अंकिता लोखंडे की मुख्य भूमिका है।। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। बागी 3 में एक बार फिर से टाइगर का एक्शन अवतार देखने को मिला। दर्शकों की ओर से फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें