फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर टाइगर श्रॉफ ने कही मन की बात, कहा- 'काश थोड़ी...'

Thu, 21 Nov 2019 10:31 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
काफी कम वक्त में ही बॉलीवुड के दिग्गत अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने अपना बड़ा नाम बना लिया है। टाइगर श्रॉफ ने सिर्फ अपने दमदार एक्शन बल्कि बेहतरीन डांस मूव्स से भी सभी का दिल जीत लेते हैं। इन सभी के साथ ही साथ टाइगर सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस का ख्याल रखते हैं और उनके लिए फोटोज-वीडियोज शेयर करते रहते हैं। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर टाइगर ने अपनी एक कमी के बारे में खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 6
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल 20 नवंबर को टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की। फोटो में टाइगर श्रॉफ के 8 पैक्स एब्स साफ देखे जा सकते हैं। वहीं हमेशा की तरह ही टाइगर एक दम सॉलिड नजर आ रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में टाइगर ने बताया कि ये उनके पहले शूट की तस्वीर है। इसके बाद टाइगर फोटो कैप्शन में लिखते हैं, 'काश थोड़ी दाढ़ी भी होती।'
विज्ञापन

3 of 6
tiger shroff - फोटो : amar ujala
टाइगर के इस दाढ़ी वाले कैप्शन पर न सिर्फ आम सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि सेलेब्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इस पोस्ट पर गली ब्वॉय फेम अभिनेता विजय वर्मा ने लिखा, 'मेरी तो अभी भी नहीं है- दाढ़ी।' वहीं जस्टसूल नामक एक यूजर ने लिखा- क्या मुझे 8 में से सिर्फ 2 एब्स मिल सकते हैं। इसके साथ ही फिल्म वॉर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने लिखा, 'ग्रीडी गाय (लालची शख्स)।'
 

4 of 6
Tiger Shroff - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
टाइगर की इस थ्रोबैक फोटो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट पर साढ़े 12 लाख से भी अधिक लाइक्स आ चुके हैं। वहीं अभी तक करीब साढ़े छह हजार कमेंट्स भी हो चुके हैं। बता दें कि इससे पहले टाइगर ने एक डांस वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें वो माइकल जैक्सन की तरह डांस करते नजर आ रहे थे। उनका ये वीडियो वायरल हो गया था।
विज्ञापन

5 of 6
Hrithik Roshan, Tiger Shroff,Vaani Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
बात टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की करें तो टाइगर की आखिरी फिल्म वॉर थी। इस फिल्म में टाइगर के साथ ऋतिक रोशन और वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने रिलीज के साथ ही करीब 17 रिकॉर्ड्स पहले दिन ही बनाए थे। इसके साथ ही फिल्म अभी तक 317 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म बागी 3 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tiger shroff disha patani - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि फिल्मों और सोशल मीडिया पोस्ट्स के अलावा टाइगर श्रॉफ दिशा पाटनी के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें