फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ के आलीशान अपार्टमेंट की तस्वीरें आईं सामने, करोड़ों के इस लग्जरी घर को देख आंखें चौंधिया जाएंगी

Tue, 03 Nov 2020 04:05 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टाइगर श्रॉफ के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/ ayeshashroff
टाइगर श्रॉफ ने कम समय में ही बॉलीवुड में पहचान बना ली है। उन्होंने हाल ही में आठ बेडरूम के एक घर में निवेश किया है। उनके नए घर में डांस और वर्कआउट के लिए खास जगह बनाई गई है। इसे एलन अब्राहम, सुजैन खान और टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ डिजाइन कर रहे हैं। फिलहाल टाइगर सी फेसिंग अपार्टमेंट में पूरे परिवार के साथ रह रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
टाइगर श्रॉफ के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/ ayeshashroff
चार बेडरूम का यह अपार्टमेंट मुंबई के कार्टर रोड पर स्थित है। टाइगर के साथ उनके माता-पिता जैकी श्रॉफ, आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ रहते हैं। टाइगर जहां रहते हैं उस अपार्टमेंट को उनकी मां ने डिजाइन किया है। यहां कई पोट्रेट, ऑयल पेटिंग्स, फैन आर्ट लगे हैं जो कि जैकी श्रॉफ को समर्पित हैं।
विज्ञापन

3 of 7
टाइगर श्रॉफ के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/tigerjackieshroff
लिविंग रूम में व्हाइट सोफा है और कम से कम फर्नीचर का प्रयोग किया गया है। लिविंग रूम के एक कोने में फूल रखे हुए हैं। दीवारों पर एब्सट्रैक्ट आर्ट बना है। इसके साथ जैकी श्रॉफ को फिल्मों के लिए मिले अवॉर्ड भी यहीं रखे हैं।

4 of 7
टाइगर श्रॉफ के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/tigerjackieshroff
घर की बालकनी से कृष्णा श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ कई बार तस्वीरें साझा कर चुके हैं। बालकनी को बड़ा रखा गया है जहां शाम को बैठने के लिए एक आदर्श जगह है। कई बार टाइगर बालकनी में ही वर्कआउट करते नजर आते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
टाइगर श्रॉफ के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/ayeshashroff
घर के कई कोनों में खूबसूरत पेटिंग्स देखी जा सकती है। आयशा श्रॉफ ने इन पेटिंग्स को पसंद किया है। घर की ऐसी ही एक तस्वीर है। जहां पेटिंग के बगल में बैठने की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन

6 of 7
टाइगर श्रॉफ के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/tigerjackieshroff
टाइगर अपने बेडरूम में पोज देते नजर आ रहे हैं। उनके बेडरूम में सफेद रंग को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही माइकल जैक्सन की भी फोटो लगी हुई है। सभी को पता है कि टाइगर को डांस का कितना शौक है। ऐसे में माइकल जैक्सन को वे शुरू से फॉलो करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टाइगर श्रॉफ के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/ ayeshashroff
टाइगर के घर का एक अन्य आरामदायक हिस्सा है। इस कोजी कॉर्नर में शाम की चाय का लुत्फ उठाया जा सकता है। बाहर बालकनी में भी बैठने के लिए कुर्सियां लगी हुई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें