सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : PTI
क्या लिखा है हलफनामे में
प्रियंका और मीतू के खिलाफ एफआईआर पहली सूचना देने वालीं रिया चक्रवर्ती की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के आधार पर दर्ज की गई, जिसमें अपराध होने का खुलासा हुआ। शिकायतकर्ता (चक्रवर्ती) के अनुसार, याचिकाकर्ता ने दिल्ली के एक डॉक्टर की मदद से फर्जी मेडिकल पर्चा भेजा जिसमें राजपूत को घबराहट दूर करने वाली दवाइयां देने की बात की गई थी। इसकी मदद से डॉक्टर द्वारा राजपूत की असल में जांच किए बिना संभवत: साइकोट्रोपिक सब्सटेंस दिए गए और राजपूत की आत्महत्या में संभवत: इसका भी हाथ था। सूचना मुहैया कराने वाला यह विवरण अपराध का खुलासा करता है, इसकी जांच की आवश्यकता है। इसलिए मुंबई पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बाध्य थी।