टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' को रिलीज होने में महज 2 दिन बचे हैं। ऐसे में टाइगर अपनी फिल्म को हिट कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज के 5 दिन पहले ही शुरू हो गई थी जिससे इतना तो तय है कि फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान जब उनसे फिल्म को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि करियर के लिए इस फिल्म का हिट होना कितना जरूरी है।
विज्ञापन
2 of 5
Tiger Shroff and Disha Patani
फिल्म के प्रमोशन में जुटे टाइगर श्रॉफ ने Bollywoodlife से बात की। टाइगर 'बागी 2' के रिलीज से पहले काफी नर्वस है। इस दौरान उन्होंने बात करते हुए कहा - 'मैं इस फिल्म को लेकर बहुत डरा हुआ हूं। बागी के अलावा मेरी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। इस फिल्म का हिट होना बेहद जरूरी है। फिल्म की सफलता मुझे वहां पहुंचा सकती है जहां मैं पहुंचना चाहता हूं।'
विज्ञापन
3 of 5
Tiger Shroff and Disha Patani
टाइगर ने कहा - 'फिल्म में मैंने बहुत मेहनत की है। हम लोग बागी 2 को लेकर काफी उत्साहित है विश्वास है कि फिल्म हिट होगी। इसी वजह से मेकर्स ने फिल्म का तीसरा पार्ट बनाने का ऐलान कर दिया है।' 'बागी' फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इसके बाद टाइगर रेमो डिसूजा की फिल्म 'ए फ्लाइंग जट' और 'मुन्ना माइकल' में नजर आए थे। यह दोनों फिल्में बुरी तरह से पिट गई थी।
4 of 5
Tiger Shroff and Disha Patani
इस फिल्म में पहली बार टाइगर कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ नजर आएंगे। हालांकि हाल ही में टाइगर ने इंटरव्यू के दौरान दिशा को सिर्फ अच्छी दोस्त बताया है। फिलहाल जो भी हो इतना तो तय है कि 'बागी 2' को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं। इस फिल्म में भरपूर एक्शन के साथ दर्शकों को रोमांस भी देखने को मिलेगा।
'बागी 2' टाइगर की पांचवीं फिल्म है। इसके बाद वह करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म को पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। यह 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की फ्रेंचाइजी है।